गाजा में इजराइली हमले में दो बच्चों एवं एक गर्भवती महिला समेत 12 लोग मारे गये

गाजा में इजराइली हमले में दो बच्चों एवं एक गर्भवती महिला समेत 12 लोग मारे गये

गाजा में इजराइली हमले में दो बच्चों एवं एक गर्भवती महिला समेत 12 लोग मारे गये
Modified Date: March 16, 2026 / 03:58 pm IST
Published Date: March 16, 2026 3:58 pm IST

काहिरा, 16 मार्च (एपी) युद्ध प्रभावित गाजा पट्टी में रविवार को इजराइली हवाई हमले में दो लड़कों, एक गर्भवती महिला और आठ पुलिस अधिकारियों समेत कम से कम 12 फलस्तीनी मारे गए। अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अल-अक्सा शहीद अस्पताल ने बताया कि रविवार सुबह गाजा में नुसेरात के शहरी शरणार्थी शिविर में एक घर पर हुए हमले में चार लोग मारे गए, जिनमें करीब 30 साल का एक दंपति और उसका 10 वर्षीय बेटा शामिल है।

अस्पताल के अनुसार महिला गर्भवती थी और गर्भ में जुड़वा शिशु थे।

चौथे मृतक 15 वर्षीय एक किशोर को नुसेरात के अवदा अस्पताल ले जाया गया।

हमास शासित गृह मंत्रालय ने बताया कि रविवार दोपहर एक और हमला किया गया तथा जावैदा शहर के प्रवेश द्वार पर दक्षिण-उत्तर सलाह अल-दीन मार्ग एक पुलिस वाहन को निशाना बनाया गया।

मंत्रालय ने बताया कि इस हमले में मध्य गाजा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कर्नल इयाद अब यूसुफ समेत आठ पुलिस अधिकारी मारे गए।

इन शवों को अल-अक्सा शहीद अस्पताल ले जाया गया तथा अस्पताल ने उनकी मौत की पुष्टि की। उसने बताया कि 14 अन्य घायल हुए ।

इजराइली सेना ने कहा कि उसने रविवार को हमास के एक आतंकवादी को निशाना बनाया जो उससे पहले हुई एक घटना के जवाब में था जिसमें एक आतंकवादी ने सैनिकों पर गोलीबारी की थी। सेना ने इस बारे में और कोई जानकारी नहीं दी।

वैसे तो भीषण लड़ाई थम गई है, लेकिन इजराइल अब भी लगभग रोजाना गोलीबारी कर रहा है। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार इजरायली सेना ने बार-बार हवाई हमले किए हैं और सैन्य नियंत्रण वाले क्षेत्रों के पास फलस्तीनियों पर लगातार गोलीबारी की है, जिसमें 650 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं।

इजराइल का कहना है कि उसने युद्धविराम के उल्लंघन का जवाब दिया है या वांछित आतंकवादियों को निशाना बनाया है। लेकिन गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, मारे गए लोगों में से लगभग आधे महिलाएं और बच्चे हैं।

इजराइल ने अलग से घोषणा की है कि वह दो सप्ताह से अधिक समय बाद बुधवार से मिस्र के साथ लगती गाजा की रफा सीमा को फिर से खोलने की अनुमति देगा।

एपी राजकुमार नरेश

नरेश


लेखक के बारे में