दक्षिण अफ्रीका में स्कूल बस दुर्घटना में कम से कम 13 बच्चों की मौत

Ads

दक्षिण अफ्रीका में स्कूल बस दुर्घटना में कम से कम 13 बच्चों की मौत

  •  
  • Publish Date - January 19, 2026 / 05:30 PM IST,
    Updated On - January 19, 2026 / 05:30 PM IST

जोहानिसबर्ग, 19 जनवरी (एपी) दक्षिण अफ्रीका के गौतेंग प्रांत में एक ट्रक और स्कूल मिनी बस की टक्कर में कम से कम 13 बच्चों की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 11 बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

अधिकारियों के अनुसार, सोमवार को सुबह करीब सात बजे यह घटना तब हुई जब बस जोहानिसबर्ग में प्राथमिक और उच्च विद्यालयों के छात्रों को ले जा रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बच्चों को ले जा रही मिनी बस अन्य वाहनों से आगे निकलने का प्रयास कर रही थी तभी वह सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और ट्रक चालक से पूछताछ की जाएगी।

गौतेंग आपातकालीन सेवा ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में बस चालक भी शामिल है।

राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को प्रभावित परिवारों की मदद का निर्देश दिया।

एपी आशीष अविनाश

अविनाश