दक्षिण-पूर्व ब्राजील में भयावह बाढ़ से कम से कम 25 की मौत

Ads

दक्षिण-पूर्व ब्राजील में भयावह बाढ़ से कम से कम 25 की मौत

  •  
  • Publish Date - February 25, 2026 / 08:34 AM IST,
    Updated On - February 25, 2026 / 08:34 AM IST

जुइज डी फोरा (ब्राजील), 25 फरवरी (एपी) दक्षिण-पूर्व ब्राजील में आई भयंकर बाढ़ में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई है और मिनास गेरैस राज्य में दर्जनों लोग लापता हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में इस इलाके में और बारिश होने की आशंका है।

रियो डी जेनेरियो से लगभग 310 किलोमीटर उत्तर में जुइज डी फोरा और उबा शहरों में सोमवार को मूसलाधार बारिश शुरू हुई, जिससे लगभग 440 लोगों को अपने घर छोड़कर दूसरी जगहों पर जाना पड़ा।

मिनास गेरैस के दमकल विभाग का कहना है कि वह सोमवार देर रात से लापता 43 लोगों की तलाश कर रहा है। विभाग द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में जुइज डी फोरा और उबा में सड़कों पर पानी भरा हुआ देखा गया।

अधिकारियों ने लोगों को उन इलाकों से दूर रहने की चेतावनी दी है जहां भूस्खलन का खतरा हो सकता है।

ब्राजील की एक एजेंसी के अनुसार, जुइज डी फोरा की आबादी लगभग 5,60,000 है, जबकि पड़ोसी उबा में 1,07,000 के करीब लोग रहते हैं।

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने अपने सोशल मीडिया चैनल पर कहा कि सुरक्षा बल बचाव कार्य कर रहे हैं और बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत मदद दी जा रही है।

एपी वैभव सुरभि

सुरभि