कुवैत की एक इमारत में आग लगने से कम से कम 35 लोगों की मौत

कुवैत की एक इमारत में आग लगने से कम से कम 35 लोगों की मौत

कुवैत की एक इमारत में आग लगने से कम से कम 35 लोगों की मौत
Modified Date: June 12, 2024 / 03:40 pm IST
Published Date: June 12, 2024 3:40 pm IST

दुबई, 12 जून (एपी) कुवैत की एक इमारत में बुधवार तड़के आग लगने से कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई। सरकारी समाचार एजेंसी की खबर में यह जानकारी दी गयी।

कुवैत समाचार एजेंसी की खबर के मुताबिक घटना में 15 अन्य लोग भी झुलस गये। आग दक्षिणी मंगाफ जिले की एक इमारत में लगी।

एजेंसी ने गृह मंत्रालय में फोरेंसिक साक्ष्य के प्रमुख मेजर जनरल ईद अल-ओवेहान के हवाले से बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और अधिकारी आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए इलाके में खोज अभियान चला रहे हैं।

एपी जितेंद्र नरेश

नरेश


लेखक के बारे में