अमेरिकी-इजराइली हवाई हमलों में ईरान में कम से कम 787 लोगों की मौत : ईरानी रेड क्रीसेंट सोसायटी

अमेरिकी-इजराइली हवाई हमलों में ईरान में कम से कम 787 लोगों की मौत : ईरानी रेड क्रीसेंट सोसायटी

अमेरिकी-इजराइली हवाई हमलों में ईरान में कम से कम 787 लोगों की मौत : ईरानी रेड क्रीसेंट सोसायटी
Modified Date: March 3, 2026 / 03:13 pm IST
Published Date: March 3, 2026 3:13 pm IST

दुबई, तीन मार्च (एपी) इजराइल और अमेरिका के हवाई हमलों में अब तक ईरान में कम से कम 787 लोगों की मौत हुई है। यह जानकारी ईरानी रेड क्रीसेंट सोसायटी ने मंगलवार को दी।

उसने ‘एक्स’ पर एक संदेश जारी कर मृतक संख्या के बारे में बताया।

शनिवार को इजराइल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। इसके बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई से पश्चिम एशिया में संघर्ष बढ़ गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान पर भारी और सटीक बमबारी पूरे सप्ताह या जब तक आवश्यक होगा, तब तक जारी रहेगी।

एपी

गोला दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में