Punjabi Singer Ammy Virk: मशहूर सिंगर पर हमले की कोशिश! बदमाशों ने काफिले पर की जमकर गोलीबारी, जांच में जुटी पुलिस
मशहूर सिंगर पर हमले की कोशिश! बदमाशों ने काफिले पर की जमकर गोलीबारी, Attempted Attack on Famous Singer Ammy Virk
वाशिंगटन: Punjabi Singer Ammy Virk पंजाबी गायक एमी विर्क कनाडा के एबॉट्सफोर्ड में अपने काफिले के एक वाहन पर हुई गोलीबारी में बाल-बाल बच गए। स्थानीय मीडिया की खबरों से यह जानकारी मिली। यह हमला ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में पांच सितंबर को रोजर्स फोरम में विर्क के संगीत कार्यक्रम के तुरंत बाद हुआ। कनाडा के मीडिया संस्थानों ‘वैंकूवर सन’ और ‘एबॉट्सफोर्ड न्यूज’ ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों के हवाले से गोलीबारी की जानकारी दी है।
Punjabi Singer Ammy Virk एबॉट्सफोर्ड पुलिस विभाग के सार्जेंट पॉल वॉकर ने बताया, ‘‘पांच सितंबर, 2026 को रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड पर एक वाहन जा रहा था, तभी किसी दूसरे वाहन में सवार लोगों ने उस पर गोलीबारी की। शुरुआती जांच में पता चला है कि गहरे रंग की एसयूवी में सवार लोगों ने इस वाहन पर कई गोलियां चलाईं।’’ उन्होंने हमलावरों या पीड़ितों की पहचान उजागर नहीं की। वॉकर ने बताया कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
उन्होंने कहा कि गोलीबारी के कुछ देर बाद पुलिस के अधिकारियों को एक वाहन में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर अधिकारियों ने एक एसयूवी को पूरी तरह आग की लपटों में घिरा पाया। अधिकारी गोलीबारी के कारणों का पता लगाने के साथ ही यह भी जांच कर रहे हैं कि वाहन में लगी आग का इस घटना से कोई संबंध है या नहीं। वॉकर ने कहा, ‘‘शुरुआती संकेत बताते हैं कि यह घटना किसी को निशाना बनाकर की गई कार्रवाई थी।’’ विर्क कनाडा और अमेरिका के कई शहरों में संगीत कार्यक्रम में प्रस्तुति दे रहे हैं। एमी विर्क का असली नाम अमनिंदरपाल सिंह विर्क है, वह पंजाबी संगीत और सिनेमा जगत के प्रमुख नामों में शामिल हैं। वह ‘‘अंग्रेज’’, ‘‘किस्मत’’ और ‘‘लौंग लाची’’ जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए भी जाने जाते हैं। विर्क ने ‘‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’’ से हिंदी फिल्मों में पदार्पण किया था और इसके अलावा वह ‘‘बैड न्यूज’’ और ‘‘खेल खेल में’’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।
- CM Action On Illegal Construction: राजधानी के अवैध निर्माणों पर चलेगा प्रदेश सरकार का बुलडोजर, सीएम ने दिए जांच के आदेश, सत्य निकेतन हादसे में हुई मौतों के बाद लिया गया एक्शन
- Bimlendra Kumar Sanchi University New VC: सांची यूनिवर्सिटी को मिला नया कुलपति, राज्यपाल ने इस पूर्व प्रोफेसर के नाम पर लगाई मुहर, जानें कितने साल का होगा कार्यकाल
- Shehzad Poonawalla-Riya Ahir Controversy: ‘तुम 28 साल की हो, मैं 38 का हूं’, रिया अहीर के अंकल वाली टिप्पणी पर शहजाद पूनावाला का पलटवार, राहुल गांधी का भी किया जिक्र
- Bombay High Court Vacancy 2026: हाईकोर्ट में इतने कुक की है जरूरत, क्या आप सिर्फ 10वीं पास है तो तुरंत करें आवेदन, वरना बाजी कोई और मार जाएगा
- Naraj Foofa BJP Viral Video: भाजपा ने राहुल गांधी को बताया ‘नाराज फूफा’, सोशल मीडिया पर जारी किया Video सांग, पूछा ‘क्या तूम ही हो दिमागी नक्सल?’.. देखें

Facebook


