Bangladesh Durga Idol Vandalised: यहां किया जा रहा हिन्दुओं को टारगेट! मंदिर में मूर्तियां तोड़ने पर हुआ बवाल, देखें वायरल तस्वीर

Ads

Bangladesh Durga Idol Vandalised: यहां किया जा रहा हिन्दुओं को टारगेट, मंदिर में मूर्तियां तोड़ने पर हुआ बवाल, देखें सोशल मीडिया की वायरल तस्वीर Hindus are being targeted here

  •  
  • Publish Date - August 31, 2022 / 12:47 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

Viral Picture of Social Media

Bangladesh Durga Idol Vandalised: Viral Picture of Social Media: ढाका। बांग्लादेश में हिन्दू अपने पारम्परिक त्यौहार को बड़े उत्साह के साथ मानते हैं। हर साल की तरह इस साल भी गणेश चतुर्थी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाये जाने की तैयारी की जा रही थी लेकिन इससे पहले ही बांग्लादेश में एक बार फिर हिन्दू त्यौहार के बीच हिंसा की एक तस्वीर सामने आई है। जो पूरे सोशल मीडिया में छा गई है। ये तस्वीर सेंट्रल बांग्लादेश के जिले मानिकगंज के हरिरामपुर थाने के अंतर्गत आने वाले एक गांव भटियाखोला के दुर्गा मंदिर की हैं।

Read more: मदरसे पर फिर चला बुलडोजर, तीसरी बार सरकार ने लिया एक्शन, मिले आतंकी कनेक्शन के दस्तावेज ! 

Bangladesh Durga Idol Vandalised Image: यहां संभवत: 25 अगस्त की रात 14 साल पुराने दुर्गा मंदिर में मूर्तियां तोड़ दी गई। यह मामला अब मीडिया की सुर्खियों आया है। आगामी दुर्गा पूजा के लिए यहां मूर्तियों का निर्माण हो रहा है। इस्लामिक कट्टरपंथियों ने उन्हें तोड़ दिया। शर्मनाक बात यह है कि पुलिस अब तक मंदिर में मूर्तियों की तोड़फोड़ में शामिल किसी की पहचान और गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।

तोड़फोड़ में शामिल लोगों की पहचान की जा रही
Bangladesh Durga Idol Vandalised Video: मंदिर प्रबंधन समिति के सलाहकार विपुल चंद्र गुहा ने कहा कि मूर्तियों को आगामी दुर्गा पूजा के लिए बनाया जा रहा था। जिला हिंदू महागठबंधन के महासचिव तापस राजवंशी ने मांग की कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि अपराधियों को दंडित किया जाए। ओसी सैयद मिजानुर रहमान ने कहा कि मूर्तियों की मरम्मत करा दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस तोड़फोड़ में शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

Read more: NEET Answer Key 2022 : OMR रिस्पांस शीट आज होगा जारी, यहां मिलेगी Answer Key, ऐसे करें डाउनलोड 

बढ़ रहे अत्याचार सख्ती दिखाएंगी शेख हसीना

Dhaka Bangladesh Durga Idol Vandalised: यह घटना ऐसे समय में समाने आई है, जब बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना भारत से अपने रिश्ते को और मजबूत करने 6 से 8 सितंबर को दिल्ली आ रही हैं। कृष्ण जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी (19 अगस्त) पर पड़ोसी देश बांग्लादेश से यह खबर आई मिली थी। बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ रहे अत्याचार को लेकर प्रधानमंत्री शेख हसीना सख्ती दिखाने की बात करती हैं।

और भी है बड़ी खबरें…