Bangladesh Measles Outbreak: यहां खसरे की बीमारी उजाड़ रहा परिवारों को.. महज 19 दिनों में 94 बच्चों ने गंवाई जान, करीब 6000 मामले आये सामने

Bangladesh Measles Cases: बांग्लादेश में खसरे का प्रकोप, 94 बच्चों की मौत, सरकार ने आपात टीकाकरण अभियान शुरू किया, कई जिले प्रभावित।

Bangladesh Measles Outbreak: यहां खसरे की बीमारी उजाड़ रहा परिवारों को.. महज 19 दिनों में 94 बच्चों ने गंवाई जान, करीब 6000 मामले आये सामने

Bangladesh Measles Outbreak Update || Image- The Daily Star FILE

Modified Date: April 6, 2026 / 06:46 am IST
Published Date: April 6, 2026 6:25 am IST

ढाका: बांग्लादेश में खसरे के गंभीर प्रकोप के कारण पिछले 19 दिन में कम से कम 94 बच्चों की मौत हो गई है और सरकार ने इस संक्रामक बीमारी से निपटने के लिए आपात टीकाकरण अभियान शुरू किया है। (Bangladesh Measles Outbreak Update) बांग्लादेश सरकार ने यह जानकारी दी।

इस प्रकोप ने 64 में से 56 प्रशासनिक जिलों को प्रभावित किया है। देश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान की सरकार ने खसरे के लिए समय पर टीके उपलब्ध नहीं कराने को लेकर मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) ने बताया कि खसरे के कारण कुल 94 बच्चों की मौत हुई और इनमें से 10 बच्चों की मौत रविवार सुबह आठ बजे तक से पहले के 24 घंटों में हुईं, (Bangladesh Measles Outbreak Update) जबकि 19 दिनों में सामने आए खसरे के संदिग्ध मामलों की संख्या बढ़कर 5,792 हो गई हैं जिनमें से 974 मामले शनिवार के बाद दर्ज किए गए।

देश के स्वास्थ्य मंत्री सरदार शखावत हुसैन बकुल ने बताया कि आपात टीकाकरण अभियान पहले ‘‘सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों’’ में चलाया जाएगा और उसके बाद इसका विस्तार पूरे बांग्लादेश में किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

उप्र : जालौन में खेत में मिला पुरुष और विवाहित महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

उप्र : बहराइच में पुलिस हिरासत से फरार अपराधी ‘डोकोमो’ गिरफ्तार

मुस्लिम नागरिक अधिकार समूह ने ट्रंप पर इस्लाम का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया

प्रज्ञानानंदा ने कारुआना के साथ ड्रॉ खेला, वैशाली ने झोंगयी को हराया

पश्चिम एशिया संकट : जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री, संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री से बात की


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown