Bangladesh Petrol Crisis News: यहां शाम 7 बजे तक दुकान और शॉपिंग मॉल को बंद करने का आदेश.. सरकार के इस फैसले से कारोबारियों में हड़कंप
Bangladesh Petrol Crisis News: बांग्लादेश में पेट्रोल संकट के चलते दुकानें शाम 7 बजे बंद करने का आदेश, कारोबारियों ने जताई चिंता।
Bangladesh Petrol Crisis News || Image- The News Minute File
- शाम 7 बजे बंद होंगी दुकानें
- ऊर्जा बचत के मकसद से लिया गया फैसला
- कारोबारियों ने जताई भारी चिंता
ढाका: मिडिल-ईस्ट में जारी अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से दुनियाभर में पेट्रोलियम का संकट आ खड़ा हुआ है। इस समस्या से उबरने के लिए सरकारे ऊर्जा संरक्षण के लिए नए-नए उपाय अपना रही है। (Bangladesh Petrol Crisis News) इस बीच पड़ोसी देश बांगलादेश की सरकार ने देशभर के खुदरा व्यवसाइयों के लिए नया नियम लागू किया है। सरकार ने दुकानदारों को शाम 7 बजे तक अपनीओ दुकान पूरी तरह से बंद करने अक आदेश जारी किया है।
‘नहीं पड़ेगा फर्क, होगा नुकसान’: कारोबारी
इस फैसले के पीछे सरकार की मंशा बिजली और पेट्रोल-डीजल की बचत करना है। हालांकि सरकार के इस निर्णय से देशभर के दुकानदारों, कारोबारियों में भारी चिंता देखे जा रही है। उनका कहना है कि इससे व्यवसायों को भारी नुकसान हो सकता है, क्योंकि उनकी बिक्री का लगभग 60 प्रतिशत सूर्यास्त के बाद होता है। ऐसे में शाम 7 बजे दुकाने बंद करने से इसका असर उनके कमाई पर पड़ेगा। व्यवसाइयों का मानना है कि, सरकार भले ही इसे ईंधन बचने का उपाय बता रही हो लेकिन इससे कुछ खास फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि, खुदरा व्यवसाय राष्ट्रीय ऊर्जा खपत का केवल 3 प्रतिशत हिस्सा ही हैं।
बिक्री पर असर पड़ने के अलावा, कारोबारियों का कहना है कि व्यस्त व्यापारिक समय को ख़त्म करने से उनकी कमाई के साथ-साथ रोजगार और सरकारी राजस्व पर भी असर पड़ेगा।
दी गई एक घंटे की राहत
गौरतलब है कि, अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर चल रहे युद्ध के कारण पैदा हुए ईंधन संकट के मद्देनजर, सरकार ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि देश भर में दुकानें और मॉल शाम 6 बजे बंद हो जाएंगे। (Bangladesh Petrol Crisis News) हालांकि, व्यापारिक नेताओं ने प्रधानमंत्री से दुकानों को रात 8 बजे तक खुला रखने की अनुमति देने का आग्रह किया। इसके जवाब में, सरकार ने कल समय सीमा को एक घंटे बढ़ाकर शाम 7 बजे तक कर दिया।
PRAN-RFL ग्रुप के मार्केटिंग निदेशक कमरुज्जमान कमाल ने इस फैसले पर कहा कि, “दिन के समय ज्यादातर लोग काम पर होते हैं और खरीदारी नहीं करते। शाम के उन घंटों को प्रतिबंधित करने से न केवल ग्राहकों को असुविधा होती है, बल्कि इससे वे खरीदारी भी रद्द हो जाती हैं जो अन्यथा कभी नहीं होतीं।” PRAN-RFL ग्रुप देशभर में लगभग 3,000 आउटलेट संचालित करता है।
करोड़ो लोग है खुदरा व्यवसाय पर निर्भर
बता दें कि, बांग्लादेश में खुदरा क्षेत्र में लगभग 84 लाख से 1.20 करोड़ लोग कार्यरत हैं और यह सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में लगभग 14 से 15 प्रतिशत का योगदान देता है। कई लोगों के लिए, काम के घंटे कम होने का मतलब कम आय है।
Bangladesh Shuts Shops, Banks Early To Tackle Deepening Fuel Crisis https://t.co/oNZH4T3X4G pic.twitter.com/YLUVPAI7OM
— NDTV WORLD (@NDTVWORLD) April 3, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
उप्र : जालौन में खेत में मिला पुरुष और विवाहित महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
उप्र : बहराइच में पुलिस हिरासत से फरार अपराधी ‘डोकोमो’ गिरफ्तार
मुस्लिम नागरिक अधिकार समूह ने ट्रंप पर इस्लाम का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया
प्रज्ञानानंदा ने कारुआना के साथ ड्रॉ खेला, वैशाली ने झोंगयी को हराया
पश्चिम एशिया संकट : जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री, संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री से बात की

Facebook


