बांग्लादेश ने पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा के मुख्यमंत्रियों को सद्भावना स्वरूप आम भेजे

Ads

बांग्लादेश ने पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा के मुख्यमंत्रियों को सद्भावना स्वरूप आम भेजे

  •  
  • Publish Date - July 1, 2026 / 10:34 PM IST,
    Updated On - July 1, 2026 / 10:34 PM IST

ढाका, एक जुलाई (भाषा) बांग्लादेश ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा को ‘सद्भावना स्वरूप’ हिमसागर और आम्रपाली प्रजाति के आम भेजे हैं। यहां विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक बांग्लादेश की ओर से दोनों मुख्यमंत्रियों को कुल 1,100 किलोग्राम आम भेजे गए जिनमें से 500 किलोग्राम आम कोलकाता और 600 किलोग्राम आम अगरतला भेजे गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि यह खेप सोमवार को बांग्लादेश के बेनापोल और अखौरा स्थलीय बंदरगाह के जरिए दोनों भारतीय राज्यों तक पहुंचीं।

बांग्लादेश 2021 से ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और दो राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आम भेजता रहा है, लेकिन 2024 में ऐसा नहीं हुआ, क्योंकि उस समय सड़क पर हुए विरोध-प्रदर्शनों में तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार गिर गई थी।

हालांकि, इसके बाद बनी मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने 2025 में भारत के प्रधानमंत्री को आम भेजे थे, लेकिन इस साल उन्हें आम भेजने की कोई खबर अब तक सामने नहीं आई है।

भाषा धीरज माधव

माधव