‘बर्लिन प्राइड’ हमले का संदिग्ध इस्लामिक स्टेट समूह में शामिल होना चाहता था: अभियोजक

'बर्लिन प्राइड' हमले का संदिग्ध इस्लामिक स्टेट समूह में शामिल होना चाहता था: अभियोजक

‘बर्लिन प्राइड’ हमले का संदिग्ध इस्लामिक स्टेट समूह में शामिल होना चाहता था: अभियोजक
Modified Date: July 26, 2026 / 11:21 pm IST
Published Date: July 26, 2026 11:21 pm IST

बर्लिन, 26 जुलाई (एपी) बर्लिन प्राइड हमले का संदिग्ध व्यक्ति पहले इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह में शामिल होने की कोशिश कर चुका था। जर्मनी के अभियोजकों ने रविवार को यह कहा।

अधिकारियों ने एक ‘वॉन्टेड’ नोटिस जारी किया और लोगों को चेतावनी दी कि वे लेबनानी अब्दुल बल्लूट के पास न जाएं, क्योंकि वह हथियारबंद और खतरनाक हो सकता है। बल्लूट जर्मन नागरिक है और उसकी जड़ें लेबनान से जुड़ी हैं।

उस पर आरोप है कि शनिवार रात प्राइड के समापन संगीत कार्यक्रम के पास उसने एक वैन भीड़ में घुसा दी, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। इसके बाद उसने कथित तौर पर एक धारदार हथियार से कई और लोगों पर हमला किया।

रविवार शाम तक वह फरार था।

एपी

शुभम प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में