दहला बांग्लादेश: राजधानी ढाका के भीड़भाड़ वाले इलाके में बम धमाका, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

दहला बांग्लादेश: राजधानी ढाका के भीड़भाड़ वाले इलाके में बम धमाका, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

दहला बांग्लादेश: राजधानी ढाका के भीड़भाड़ वाले इलाके में बम धमाका, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: June 27, 2021 7:42 pm IST

ढाका, (एपी) बांग्लादेश की राजधानी ढाका में रविवार को हुए एक विस्फोट में कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये। हालांकि विस्फोट से वाहन और आसपास की इमारतों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन अधिकारी विस्फोट की प्रकृति का अभी पता नहीं लगा पाये हैं। पुलिस और दमकल विभाग ने इस बारे में जानकारी दी।

Read More News: किन्नर बनना चाहती है मॉडल, गरिमा गृह में सपनों को संवारने में जुटे किन्नरों की मेहनत देखकर रहे जाएंगे दंग, देखें पूरी स्टोरी

दमकल नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी फैसलुर रहमान ने बताया कि विस्फोट ढाका के मोघबाजार इलाके में शाम में एक इमारत में हुआ। घटना के बाद बचावकर्मी मौके पर पहुंचे। रहमान ने बताया कि विस्फोट में कम से कम सात इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

Read More News: जनसंख्या नियत्रंण कानून पर केंद्रीय मंत्री का बयान, कानून की आवश्यकता है, जिसे देश की जनता को ही बनाना पड़ेगा

ढाका महानगर पुलिस आयुक्त शफीकुल इस्लाम ने पत्रकारों को बताया कि घटना में कम से कम सात लोगों की मौत हुई है और इसमें घायल हुए व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More News: 9 जुलाई तक सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेंगे सीएम भूपेश बघेल, योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचाने दिए निर्देश

ढाका में पुलिस उपायुक्त सज्जाद हुसैन ने कहा, ‘‘निश्चित रूप से यह एक बड़ा विस्फोट है। दमकल सेवा और ढाका महानगर पुलिस की आतंकवाद निरोधक इकाई का बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा है। उनके विशेषज्ञ मिलकर काम कर रहे हैं। वे विस्फोट के कारणों और उससे हुए नुकसान का पता लगा रहे हैं।’’

Read More News: 7th pay commission news : कर्मचारी ध्यान दें, DA और एरियर की खबरों पर वित्त मंत्रालय ने ट्वीट कर कही ये बात

चश्मदीदों ने बताया कि सड़कों पर कांच के टुकड़े और कंक्रीट के मलबे दिख रहे थे। जिस इमारत में विस्फोट हुआ उसके बाहर खड़ी दो यात्री बसें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं। ढाका स्थित एकाट्टोर टीवी स्टेशन ने बताया कि करीब 50 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से 10 घायलों की स्थिति नाजुक है।

Read More News: महिला ने घूरने से मना किया तो आ गया कत्ल करने, फिर खुद की जान बचाने के पड़ गए लाले, अस्पताल में भर्ती

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विस्फोट का कारण क्या था। लेकिन जिस मुख्य इमारत में विस्फोट हुआ वहां फास्ट फूड की दुकान थी। प्राप्त सूचना के अनुसार विस्फोट का कारण खराब गैस लाइन या दुकान में इस्तेमाल गैस सिलेंडर हो सकता है।

Read More News: पाकिस्तान की जेल से छूटकर अपने घर दमोह पहुंचा युवक, केंद्र सरकार की मदद से 20 महीने बाद हुई रिहाई

 


लेखक के बारे में