अमेरिका: कैलिफोर्निया के जंगल में लगी भीषण आग, 10 लोगों की मौत

अमेरिका: कैलिफोर्निया के जंगल में लगी भीषण आग, 10 लोगों की मौत

अमेरिका: कैलिफोर्निया के जंगल में लगी भीषण आग, 10 लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: October 10, 2017 8:14 am IST

अमेरिका: कैलिफोर्निया के जंगल में लगी भीषण आग से करीब 10 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोग इस भयानक आग से झुलस गए हैं जिससे मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है. 

पुर्तगाल के जंगल में आग लगने से करीब 62 लोगों की मौत 59 घायल

जंगल में लगी आग से करीब 1500 घर इसकी चपेट में आकर तबाह हो गई हैं. आग इतनी तेजी से फैल रही है कि नापा, सोनोमा और यूबा से क़रीब 20 हज़ार लोगों को हटाया गया है. यूबा में इमरजेंसी का ऐलान कर दिया गया है. 

आग की लपटों से वहां का वातावरण लगातार गर्म होता जा रहा है. तेज़ हवाओं के चलते लोग अपने जलते घरों से जान बचाकर भाग रहे हैं। स्थानीय लोग के मुताबिक हवा की गति 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के कारण आग और भयावह रूप से फैल रही है।

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में