चीन ने भारत से आयातित मछली के पैकेटों पर कोरोना वायरस होने का किया दावा

Ads

चीन ने भारत से आयातित मछली के पैकेटों पर कोरोना वायरस होने का किया दावा

  •  
  • Publish Date - November 18, 2020 / 03:42 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:34 PM IST

बीजिंग, 18 नवम्बर (भाषा) चीन के अधिकारियों ने दावा किया है कि भारत सहित विभिन्न देशों से आयातित प्रशीतित उत्पादों के पैकेट पर कोरोना वायरस मिले हैं। कई देशों ने चीन के इस दावे की आलोचना करते हुए कहा है कि जांच और पाबंदियां वैज्ञानिक तथ्य पर आधारित नहीं हैं और इससे व्यापार बाधित होगा।

पढ़ें- किसानों के खातों में अगले माह डाले जाएंगे 2000 रुपए, सूची में ऐसे देख सकते हैं अपना नाम

चीन के सरकारी ‘ग्लोबल टाइम्स’ अखबार में बुधवार को कहा गया कि भारत, रूस और अर्जेंटीना से आयातित प्रशीतित उत्पादों के पैकेटों की चीन में की गई जांच में कोरोना वायरस मिले हैं।

इसमें कहा गया है कि भारत से आयातित प्रशीतित बटरफिश के पैकेट, रूस के सैल्मन पैकेट और अर्जेंटीना से आए प्रशीतित मांस के पैकेट के नमूनों की जांच में कोरोना वायरस मिला। चीनी अधिकारियों ने कहा कि 20 देशों के पैकेटों में कोरोना वायरस के अंश पाए गए।

यह दूसरी बार है जब चीनी अधिकारियों ने भारत से आयी मछली के पैकेटों पर कोरोना वायरस होने का दावा किया है।

इससे पहले 13 नवंबर को चीन के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ कस्टम्स ने फ्रोजन कटलफिश की बाहरी पैकेजिंग पर कोरोना वायरस पाए जाने के बाद शुक्रवार से एक सप्ताह के लिए समुद्री खाद्य उत्पादों के आयात को रोक दिया था।

पढ़ें- हादसे को छिपाने नाबालिग का शव जलाकर फेंका था तालाब .

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैकिंडा अर्डर्न ने 16 नवंबर को चीनी अधिकारियों के इस दावे पर सवाल उठाया था कि उनके देश के मांस उत्पादों में कोरोना वायरस पाया गया।