ट्रंप की ताइवान से जुड़ी टिप्पणियों पर चीन ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी

Ads

ट्रंप की ताइवान से जुड़ी टिप्पणियों पर चीन ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी

  •  
  • Publish Date - May 18, 2026 / 08:12 PM IST,
    Updated On - May 18, 2026 / 08:12 PM IST

बीजिंग, 18 मई (भाषा) बीजिंग की हालिया यात्रा के बाद ताइवान की स्वतंत्रता के प्रति अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नरम रुख से चीन प्रसन्न दिख रहा है।

चीन की राजकीय यात्रा समाप्त करने के बाद ट्रंप ने शुक्रवार को ताइवान के मुद्दे पर अस्पष्ट रुख अपनाया। उन्होंने ‘फॉक्स न्यूज’ को बताया कि अमेरिका नहीं चाहता कि कोई कहे कि ‘‘चलो स्वतंत्र हो जाते हैं, क्योंकि अमेरिका हमारा समर्थन कर रहा है’’।

अमेरिकी नेता ताइवान के लिए 11 अरब अमेरिकी डॉलर के हथियार पैकेज को मंजूरी देने के बारे में भी अनिश्चित दिखे।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने सोमवार को कहा कि बीजिंग ने ताइवान पर राष्ट्रपति ट्रंप की नवीनतम टिप्पणियों पर ध्यान दिया है।

ट्रंप की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया मांगने पर गुओ ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ताइवान चीन के भूभाग का एक अविभाज्य हिस्सा है, यह कभी एक देश नहीं रहा है, और न ही भविष्य में कभी होगा।’’

उन्होंने कहा कि विदेशी ताकतों से समर्थन मांगकर स्वतंत्रता प्राप्त करने से कोई लाभ नहीं होता और राष्ट्रीय एकीकरण ही उज्ज्वल भविष्य का एकमात्र मार्ग है।

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने ट्रंप को चेतावनी दी थी कि ताइवान मुद्दे को ठीक से न संभालने से दोनों देशों के बीच ‘टकराव और यहां तक ​​कि संघर्ष’ भी शुरू हो सकता है।

भाषा

संतोष दिलीप

दिलीप