चीन की चेतावनी, विमान खोज के नाम पर सीमा की शांति में खलल न डाले भारत

Ads

चीन की चेतावनी, विमान खोज के नाम पर सीमा की शांति में खलल न डाले भारत

  •  
  • Publish Date - May 25, 2017 / 09:49 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

बीजिंग। चीन ने भारत को चेतावनी दी है कि वह अपना लापता सुखोई विमान तलाशने के नाम पर सीमा की शांति में खलल न डाले। उसने कहा है कि भारत का लापता सुखोई कहां है उसे नहीं पता। चीन के विदेश मंत्रालय लू कांग ने भारतीय लापता विमान के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह चूतावनी दी। उधर, लापता हुए विमान सुखोई -30 की खोज में खराब मौसम के कारण दिक्कतें आ रही है। असम अैार अरूणाचल सीमा पर खराब मौसम के बावजूद सर्च आॅपरेशन जारी रखा गया है। मंगलवार को सुबह 10ः30 बजे सुखोई ने असम के तेजपुर बेस से बड़ान भरी थी।