भारत की मेहमान नवाजी से खुश चीनी राष्ट्रपति ने कहा यादगार रहेगा यह दौरा, दोनों देशों में सहयोग का नया दौर

भारत की मेहमान नवाजी से खुश चीनी राष्ट्रपति ने कहा यादगार रहेगा यह दौरा, दोनों देशों में सहयोग का नया दौर

भारत की मेहमान नवाजी से खुश चीनी राष्ट्रपति ने कहा यादगार रहेगा यह दौरा, दोनों देशों में सहयोग का नया दौर
Modified Date: November 29, 2022 / 07:45 pm IST
Published Date: October 12, 2019 5:15 pm IST

नईदिल्ली। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत में मिले सम्मान से काफी खुश हैं। महाबलीपुरम में दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत के ओपनिंग रिमार्क में राष्ट्रपति जिनपिंग ने कहा कि वो भारत की मेहमाननवाजी से अभिभूत हैंं। शी जिनपिंग के मुताबिक चीन से आए उनके सहयोगियों ने भी इसे महसूस किया। उनके और उनके साथियों के लिए यह दौरा यादगार रहेगा।

यह भी पढ़ें — दिन भर चले ड्रामा के बाद आखिरकार आधी रात एसडीएम ने रचाई महिला मित्र से शादी, …

शी जिनपिंग ने कहा कि अनौपचारिक बातचीत से रिश्तों में नई गर्माहट आई है। इससे पहले, आज शी जिनपिंग जब अपनी कार से रिजॉर्ट तक पहुंचे तो यहां खुद पीएम मोदी उनका इंतजार कर रहे थे। कार से निकलते ही दोनों नेता गर्मजोशी से मिले और इलेक्ट्रिक व्हीकल पर बैठकर पीएम मोदी और शी जिनपिंग रिजॉर्ट तक पहुंचे। शी जिनपिंग ने पीएम मोदी से कहा, “वुहान समिट से संबंधों में नया विश्वास आया था, चेन्नई कनेक्ट से दोनों देशों में सहयोग का नया दौर शुरू होगा।

यह भी पढ़ें — कभी नहीं कहा सभी को सरकारी नौकरी देंगे, बेरोजगारी की रिपोर्ट गलत है…

प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत में पीएम मोदी ने बेहतर रिश्तों का मंत्र दिया। राष्ट्रपति जिनपिंग से पीएम मोदी ने कहा कि मतभेद को झगड़े की वजह नहीं बनने देंगे। पीएम मोदी ने भारत-चीन को दुनिया की प्रमुख आर्थिक शक्ति बताया और कहा कि दो हजार साल से भारत और चीन दुनिया की प्रमुख आर्थिक शक्ति है, पुराना गौरव फिर हासिल करेंगे। शिनपिंग से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने ऐलान करते हुए कहा कि दोनों देश एक-दूसरे की चिंताओं पर संवेदनशील रहेंगे। आपसी संबंध विश्व शांति और स्थिरता के उदाहरण बनेंगे।

यह भी पढ़ें — GST पर बोलीं वित्त मंत्री सीतारामन, ‘ये अब देश का कानून, पालन करना …

इससे पहले, चेन्नई के ताज फिशरमैन रिजॉर्ट में पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग हैंडलूम और कलाकृतियों की एक प्रदर्शनी में भी शामिल हुए। इस प्रदर्शनी में पीएम मोदी ने चीन के राष्ट्रपति को भारत की कलाकृतियों के बारे में बताया। इसके अलावा, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति को सिल्क के कपड़े पर बनी उनकी एक तस्वीर भेंट की। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी पीएम मोदी को उनकी एक तस्वीर भेंट की। पीएम मोदी ने जिनपिंग को तमिलनाडु के हस्तशिल्प कला की प्रदर्शनी दिखाई। पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग को जो शॉल भेंट की है, वो कई मायनों में खास है। इस शॉल पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पोट्रेट बना है।

यह भी पढ़ें — मॉर्निंग वॉक पर निकले पीएम मोदी ने महाबलीपुरम के तट पर की साफ-सफाई….

<iframe width=”892″ height=”502″ src=”https://www.youtube.com/embed/HIqK06baIx8″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com