चीनी जासूस लिंक्डइन के जरिये ब्रिटिश सांसदों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे: खुफिया एजेंसी
चीनी जासूस लिंक्डइन के जरिये ब्रिटिश सांसदों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे: खुफिया एजेंसी
लंदन, 18 नवंबर (एपी) ब्रिटिश खुफिया एजेंसी एमआई5 ने मंगलवार को देश के सांसदों को आगाह किया कि चीनी जासूस नियोक्ताओं के माध्यम से उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।
हाउस ऑफ कॉमन्स (ब्रिटिश संसद का निचला सदन) के अध्यक्ष लिंडसे हॉयल ने सांसदों को लिखे पत्र में कहा कि एमआई5 ने एक नया अलर्ट जारी किया है कि चीनी नागरिक चीन के राज्य सुरक्षा मंत्रालय के इशारे पर “उनसे (ब्रिटिश सांसदों से) संपर्क करने के लिए बड़े पैमाने पर लिंक्डइन प्रोफाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “चीनी मंत्रालय का उद्देश्य जानकारी एकत्र करना और पेशेवर नेटवर्किंग साइट, भर्ती एजेंट तथा अपनी तरफ से काम करने वाले सलाहकारों का इस्तेमाल कर दीर्घकालिक संबंधों के लिए आधार तैयार करना है।”
हॉयल ने कहा कि एमआई5 ने अलर्ट जारी किया है, क्योंकि गतिविधि “लक्षित और व्यापक” थी।
उन्होंने बताया कि अलर्ट में दो महिलाओं-अमांडा किउ और शिर्ली शेन का नाम लिया गया है तथा कहा गया है कि इसी तरह की अन्य लोगों की ‘प्रोफाइल’ जासूसी के लिए मुखौटा के रूप में इस्तेमाल की जा रही है।
एपी पारुल अविनाश
अविनाश
लेखक के बारे में
Web Title: चीनी जासूस लिंक्डइन के जरिये ब्रिटिश सांसदों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे: खुफिया एजेंसी
दुनिया की खबर | World News in Hindi
और भी पढ़ें ›भूजल घटने से धंस रहे दुनिया के शहर, लेकिन प्रक्रिया को रोका जा सकता है : अध्ययन
01 Oct 2026 | 5:06 pmरोजमर्रा के कामों के लिए एआई एजेंट पर जोर दे रही मेटा, निजता को लेकर सवाल
01 Oct 2026 | 4:49 pmफ्लाईदुबई विमान की घटना के बाद चालक दल से जुड़े विमान अपहरण के पुराने मामले फिर चर्चा में
01 Oct 2026 | 4:30 pmइजराइल जा रही फ्लाईदुबई उड़ान में हमले की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी
01 Oct 2026 | 4:13 pmयूएई में भारत के राजदूत ने दुबई में ‘हीरो’ पायलट के परिवार से मुलाकात की
01 Oct 2026 | 3:50 pmइजराइली नेताओं ने विमान हादसा टालने वाले भारतीय पायलट को बताया ‘सच्चा नायक’
01 Oct 2026 | 2:52 pmफ्लाईदुबई विमान में हमले के बाद हमलावर सह-पायलट की पहचान और मकसद का अब भी पता नहीं
01 Oct 2026 | 2:32 pmफ्लाईदुबई के कॉकपिट में हमले में घायल भारतीय पायलट स्मित मच्छार की हालत स्थिर
01 Oct 2026 | 2:20 pm