आधिकारिक वार्ता से पहले लेबनान के एक गांव में इजराइल और हिजबुल्ला के बीच झड़प

Ads

आधिकारिक वार्ता से पहले लेबनान के एक गांव में इजराइल और हिजबुल्ला के बीच झड़प

  •  
  • Publish Date - April 13, 2026 / 08:58 PM IST,
    Updated On - April 13, 2026 / 08:58 PM IST

बेरूत, 13 अप्रैल (एपी) दक्षिणी लेबनान के रणनीतिक शहर बिंत जुबैल में सोमवार को भीषण संघर्ष हुआ, जहां इजराइली सैनिकों ने इलाके को घेरने की कोशिश की, जबकि हिज्बुल्ला के लड़ाकों ने उन्हें पीछे धकेलने के लिए रॉकेट से हमला किया और तोप से गोले दागे।

दोनों देशों को विभाजित करने वाली संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित ‘ब्लू लाइन’ से करीब 3.2 किलोमीटर दूर स्थित इस पहाड़ी शहर में पिछले एक सप्ताह से झड़पें तेज हो गई हैं। यह घटनाक्रम उस समय हुआ है जब ईरान और अमेरिका अस्थायी युद्धविराम पर सहमत हुए हैं।

अमेरिका में मौजूद लेबनान और इजराइल के राजदूत की मंगलवार को वाशिंगटन में आमने-सामने बैठक प्रस्तावित है।

इजराइल ने लेबनान में अपने हमले धीमें किए है। इससे पहले बिना चेतावनी के किए गए कई घातक हमलों में बेरूत के व्यस्त रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों को निशाना बनाया गया था, जिनमें 350 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

इसी बीच, इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में हवाई हमले और जमीनी कार्रवाई तेज कर दी है, जहां वह सीमा से लगभग 32 किलोमीटर दूर लितानी नदी के किनारे इजराइल एक सुरक्षा क्षेत्र बनाने का प्रयास कर रहा है।

यह ताजा संघर्ष दो मार्च को हिजबुल्ला द्वारा ईरान के समर्थन में उत्तरी इजराइल पर रॉकेट हमले करने के बाद शुरू हुआ।

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इजराइली हमलों में 252 महिलाएं, 165 बच्चे और 87 चिकित्साकर्मी समेत कम से कम 2,055 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6,588 लोग घायल हुए हैं।

एपी

राखी प्रशांत

प्रशांत