किन्शासा, 15 अप्रैल (एपी) कांगो के इतुरी प्रांत में एक विद्रोही समूह ने शुक्रवार को कम से कम 42 व्यक्तियों की हत्या कर दी। एक सिविल सोसायटी संगठन ने यह जानकारी दी।
संगठन के अध्यक्ष डियूडोने लोसा ने बताया कि विद्रोही मिलिशिया समूह ‘सीओडीईसीओ’ ने डिजुगु क्षेत्र में तीन शहरों पर हमला किया।
लोसा ने कहा, “उन्होंने कई घरों का आग लगा दी। सात लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अभी मदद नहीं मिली है।”
सेना ने स्थानीय मीडिया से बातचीत में हमले की पुष्टि की और कहा कि वह हमलावरों को तलाश रही है।
एपी जोहेब अर्पणा
अर्पणा