नेपाल में कोरोना वायरस के मामले 1,741 बढ़कर 159,830 हुए

Ads

नेपाल में कोरोना वायरस के मामले 1,741 बढ़कर 159,830 हुए

  •  
  • Publish Date - October 26, 2020 / 05:40 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 26 अक्टूबर (भाषा) नेपाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,741 नये मामले सामने आने से सोमवार को देश में इसके मरीजों की कुल संख्या बढ़ कर 159,830 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सोमवार को 4,005 कोविड-19 मरीज संक्रमणमुक्त हुए। मंत्रालय के अनुसार 15 और मरीजों की मौत होने के बाद देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 862 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि देश में फिलहाल 43,293 मरीज उपचाराधीन हैं ।

भाषा राजकुमार माधव

माधव