देशभर में 21 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, रोजाना बढ़ रहे मौत के आंकड़ों को देखते हुए इस देश की सरकार ने लिया फैसला

देशभर में 21 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, रोजाना बढ़ रहे मौत के आंकड़ों को देखते हुए इस देश की सरकार ने लिया फैसला

देशभर में 21 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, रोजाना बढ़ रहे मौत के आंकड़ों को देखते हुए इस देश की सरकार ने लिया फैसला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: June 11, 2021 3:17 pm IST

कोलंबो: श्रीलंका में कोविड-19 महामारी पर नियंत्रण पाने के लागू लॉकडाउन और यात्रा प्रतिबंध को शुक्रवार को 21 जून तक बढ़ा दिया गया। बृहस्पतिवार को देश में संक्रमण से रिकॉर्ड 101 लोगों की मौत हुई और मृतकों की संख्या बढ़कर 2,000 के पार हो गई।

Read More: कल से मंदिर, होटल, रेस्टोरेंट, सहित मॉल भी खोले जाएंगे, ये शहर पूरी तरह होगा अनलॉक

मौजूदा लॉकडाउन 14 जून तड़के चार बजे खत्म होने वाला था। देश में स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा संक्रमण की तीसरी लहर की चेतावनी के बाद सरकार ने मध्य मई से प्रतिबंध लगा रखे हैं।

Read More: 30 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, सिर्फ इन सेवाओं को मिलेगी छूट, इस राज्य की सरकार ने जारी किया आदेश

कोविड-19 रोकथाम कार्यबल के प्रमुख व सेना के कमांडर शावेंद्र सिल्वा ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया, ‘‘राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के निर्णय के अनुसार मौजूदा समय में लागू यात्रा प्रतिबंध 21 जून तक प्रभावी रहेंगे।’’

Read More: राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के इन जिलों में अगले 4 घंटे में होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

सिल्वा ने कहा कि इस प्रतिबंध के दौरान आवश्यक सेवा, निर्माण स्थलों पर काम, गांव के बाजारों को खुलना, कृषि एवं ऑर्गेनिक खाद उत्पादन के काम जारी रहेंगे। श्रीलंका में अप्रैल के बाद से संक्रमण दर और मृत्यु के मामलों में इजाफा देखा जा रहा है जिसके लिए पिछले महीने पारंपरिक नववर्ष उत्सव के आयोजन और इस दौरान हुई खरीदारी को आंशिक रूप से जिम्मेदार बताया जा रहा हैं। देश में अब 2,17,000 लोग संक्रमित हुए हैं।

Read More: तेज रफ्तार ट्रक ने एक ही परिवार के चार सदस्यों सहित पांच लोगों को कुचला, ​मंदिर जाने निकले थे घर से


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"