कोविड-19: पोलैंड के प्रधानमंत्री खुद को पृथकवास में रखेंगे

Ads

कोविड-19: पोलैंड के प्रधानमंत्री खुद को पृथकवास में रखेंगे

  •  
  • Publish Date - October 13, 2020 / 02:52 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:53 PM IST

वारसा, 13 अक्टूबर (एपी) पोलैंड के प्रधानमंत्री मैटिअस्ज मोरावीकी ने बताया कि वह कुछ दिनों तक पृथक-वास में रहेंगे क्योंकि वह पिछले सप्ताह एक ऐसे व्यक्ति से मिले थे, जो बाद में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया।

मोरावीकी ने एक वीडियो संदेश में बताया कि उनकी सरकार पहले की तरह ही काम कर रही है।

उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे सामाजिक दूरी का पालन करें, मास्क पहनें और हाथों को धोते रहें।

पोलैंड में कोरोना वायरस के नए मामले तेजी से बढ़े हैं। मंगलवार को 5,068 मामले सामने आए और 63 लोगों की मौत हुई। यहां की कुल आबादी 3.8 करोड़ है।

एपी स्नेहा मनीषा

मनीषा