कोविड-19 : द.कोरिया में एक दिन में अभी तक के सर्वाधिक 1275 नए मामले

Ads

कोविड-19 : द.कोरिया में एक दिन में अभी तक के सर्वाधिक 1275 नए मामले

  •  
  • Publish Date - July 8, 2021 / 06:04 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

सियोल, आठ जुलाई (एपी) दक्षिण कोरिया में कोविड-19 वैश्विक महामारी की शुरुआत के बाद से एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक 1,275 नए मामले सामने आए।

आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार को संक्रमण के 1,275 नए मामले सामने आए और इससे एक दिन पहले 1,200 से अधिक मामले सामने आए थे। इन नए मामलों में से एक हजार से अधिक मामले सियोल में सामने आए। देश की 5.1 करोड़ की आबादी में से आधी यहीं रहती है।

देश की 70 प्रतिशत आबादी को अभी तक कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक भी नहीं लगी है।

एपी

निहारिका मनीषा

मनीषा