क्रिकेट विश्व कप 2019- अफगानिस्तान के खिलाफ भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला

Ads

क्रिकेट विश्व कप 2019- अफगानिस्तान के खिलाफ भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला

  •  
  • Publish Date - June 22, 2019 / 09:30 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

साउथैम्पटन। भारत की टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ टीम में चोटिल भुवनेश्वर के स्थान पर मोहम्मद शमी को शामिल किया है। बता दें कि भारतीय की टीम की नजर आज चौथी

जीत पर रहेगी। वहीं, अफगानिस्तान की टीम अब तक 5 मैच में एक भी नहीं जीत सकी है। उसे पहली जीत की तलाश है। फिलहाल इंडिया के खिलाड़ियों के लिए इन दिनों फिटनेस की चिंता बनी हुई है। शिखर धवन अंगूठे में चोट के चलते बाहर हो चुके हैं। भुवनेश्वर कुमार की एड़ी में चोट लगने से वे भी 2-3 मैच नहीं खेल पाएंगे।

ये भी पढ़ें- बारिश की भेंट चढ़ा दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज का मैच, दोनों टीमों…

विश्व कप में शनिवार को 28वां मुकाबला भारत और अफगानिस्तान के बीच साउथैम्पटन में हो रहा है। 29वां मैच न्यूजीलैंड-वेस्टइंडीज के बीच मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। ये दोनों टीमें इंग्लैंड के मैदान पर पहली बार आमने-सामने हैं। भारतीय टीम 2019 विश्व कप में अब तक 4 मैच खेल चुकी है, जिनमें 3 जीत चुकी है, और एक मैच बारिश के चलते रद्द हो गया है।

ये भी पढ़ें- आईसीसी वर्ल्ड कप 2019, इस बल्लेबाज ने 1 पारी में जड़े 17 छक्के, रोह…

साउथैम्पटन में मौसम की बात करें तो मैच से पहले एक्सपर्टस ने मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। बारिश की संभावना भी बहुत कम है। तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इस मैदान पर बल्लेबाजों को मदद मिलने का अनुमान है। लिहाजा टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी।

ये भी पढ़ें- BCCI को ICC का दो टूक, कहा- धोनी ने किया नियमों का उल्लंघन, नहीं पह…

भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक वनडे सफर पर नजर डाले तो, दोनों टीमों के बीच दो मैच हो चुके है, जिनमें भारत को एक मैच में जीत मिली है, वहीं एक मैच टाई रहा। बता दे कि भारत और अफगानिस्तान का पहला मुकाबला 2014 में खेला गया, जिसे भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीता था।

 टीमें इस प्रकार हैं:-

भारत- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, शिखर धवन, रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पंड्या, लोकेश राहुल, मोहम्मद शमी, विजय शंकर, , कुलदीप यादव।

अफगानिस्तान- गुलबदीन नइब (कप्तान), आफताब आलम, असगर अफगान, दौलत जादरान, हामिद हसन, हसमतउल्ला शाहिदी, हजरतउल्ला जजाई, मोहम्मद नबी, मोहम्मद शहजाद, मुजीब उर रहमान, नजीबुल्ला जादरान, नूर अली जादरान, रहमत शाह, राशिद खान, समीउल्ला शिनवारी।