Attack on Former Minister : काठमांडू। चीनी राजदूत के खिलाफ बोलते ही नेपाल के पूर्व मंत्री, सत्तारूढ़ नेपाली कांग्रेस के सह महासचिव मंत्री महेन्द्र यादव पर जानलेवा हमला। यादव की गर्दन पर धारदार खुकुरी से प्रहार किया गया। खून से लथपथ यादव को तत्काल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर है।
काठमांडू के रिपोर्टर्स क्लब में पत्रकार वार्ता के बाद बाहर निकलते ही उन पर जानलेवा हमला हुआ है। काठमांडू पुलिस के एसपी कुमुद ढुंगेल ने बताया कि करीब 45 वर्षीय श्याम सापकोटा ने पूर्व मंत्री महेन्द्र यादव पर खुकुरी से प्रहार किया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
महेन्द्र यादव ने रिपोर्टर्स क्लब में नेपाल में चीन के राजदूत के बयान को कूटनीतिक मर्यादा का उल्लंघन बताते हुए उनसे स्पष्टीकरण लेने की मांग की थी। चीन के राजदूत को अपनी हद में रहने और नेपाल को कूटनीतिक ज्ञान नहीं देने की नसीहत भी दी। चीनी राजदूत चेन सोंग ने नेपाल को भारत के बजाय चीन से सहयोग की नसीहत दी थी ।
read more: ‘फ्लाइट के साथ एयरहोस्टेस को भी खरीद लूंगा’, ऐसी धमकी देने वाले भाजपा नेता को फ्लाइट से उतारा
https://twitter.com/SanjayBragta/status/1699387656512381332?t=VQOVsOGj7Maq2cDpf10hBA&s=08
read more: India vs Bharat : Akshay Kumar ने रानीगंज- द ग्रेट इंडियन से बदलकर ये क्या रख दिया नाम |