गाजा पर समझौता जल्द: ट्रंप

Ads

गाजा पर समझौता जल्द: ट्रंप

  •  
  • Publish Date - September 26, 2025 / 09:30 PM IST,
    Updated On - September 26, 2025 / 09:30 PM IST

वाशिंगटन, 26 सितंबर (एपी) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें लगता ​है कि गाजा में जारी जंग को रोकने के लिए अमेरिका एक समझौता कराने के बेहद करीब है।

उन्होंने कहा कि इस समझौते के तहत ‘‘बंधकों को वापस लाया जा सकेगा और युद्ध समाप्त हो जाएगा।’’

ट्रंप ने व्हाइट हाउस के लॉन में पत्रकारों से कहा, “मुझे लगता है कि गाजा पर हमारा समझौता करीब-करीब तय हो गया है।”

ट्रंप ने बार-बार यह संकेत दिया है कि हमास के साथ इजराइल के युद्ध को रोकने के लिए समझौता जल्द ही होने वाला है लेकिन अब तक इसका कोई नतीजा नहीं निकला है।

ट्रंप इससे पहले भी इसी तरह की घोषणाएं कर चुके हैं।

एपी जितेंद्र अविनाश

अविनाश