बाजीराव की हुई मस्तानी, कोंकणी रीति रिवाज से विवाहसूत्र में बंधे राम-लीला

Ads

बाजीराव की हुई मस्तानी, कोंकणी रीति रिवाज से विवाहसूत्र में बंधे राम-लीला

  •  
  • Publish Date - November 15, 2018 / 07:57 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:34 PM IST

इटली। बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन जोड़ी दीपिका-रणबीर ने शादी के बंधन में बंधन गए हैं। इटली के लेक कोमो शहर में बाजीराव ने हमेशा के लिए मस्तानी का हाथ थाम लिया है। 14 नवंबर को कोंकणी रीति रिवाज से राम-लीला विवाह सूत्र में बंध गए।

15 नवंबर यानी आज सिंधी रिवाज से शादी की रस्में संपन्न होगी। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बाद इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था, जो इटली के लेक कोमो में पूरा हो गया। हालांकि दोनों ने अपनी शादी में मीडिया से दूरी बनाकर रखा है, शादी में फेमिली और करीबी ही मौजूद हैं।

रणवीर सिंह बोट में बैठकर अपनी दुल्हनिया लेने पहुंचे। दीपिका पादुकोण ने नारंगी रंग की साड़ी पहनकर शादी की रस्मों को पूरा किया। इस दौरान वो छाता लेकर चलती नजर आईं ताकि मीडिया के कैमरे उनकी पास से फोटोग्राफ्स न ले सकें। शादी के दौरान लेक कोमो झील के किनारो बेहतरीन आतिशबाजी का नजारा भी देखने को मिला। जो शादी के पलों को यादगार बना दिया।