दिल्ली के अस्पताल कोविड की तैयारी की जांच के लिए मंगलवार को ‘मॉक ड्रिल’ करेंगे

Ads

दिल्ली के अस्पताल कोविड की तैयारी की जांच के लिए मंगलवार को ‘मॉक ड्रिल’ करेंगे

  •  
  • Publish Date - December 27, 2022 / 12:19 AM IST,
    Updated On - December 27, 2022 / 12:19 AM IST

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर (भाषा) दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी की स्थिति में अस्पतालों में बिस्तरों की उपलब्धता समेत अन्य तैयारियों का आकलन करने के लिए 27 दिसंबर को ‘मॉक ड्रिल’ आयोजित की जाएगी।

कुछ देशों में कोविड-19 मामलों में तेजी से वृद्धि के बीच केंद्र ने सोमवार को इस संबंध में परामर्श जारी किया था। राष्ट्रीय राजधानी में, लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल जैसे दिल्ली सरकार के अस्पतालों और निजी केंद्रों में यह ‘मॉक ड्रिल’ आयोजित होगी।

सिसोदिया ने कहा कि केंद्र के निर्देशों के बाद, मंगलवार को सभी अस्पतालों में ‘मॉक ड्रिल’ आयोजित की जाएगी ताकि कोविड प्रबंधन के लिए उनकी तैयारी की जांच की जा सके। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की कमी की स्थिति में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा उसका निराकरण किया जाएगा।

भाषा आशीष संतोष

संतोष