Donald Trump’s Latest Statement: तेल नहीं बल्कि इस वजह से अमेरिका ने ईरान पर किया हमला! राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा खुलासा, कहा- दुनिया को बर्बाद नहीं होने दूंगा

तेल नहीं बल्कि इस वजह से अमेरिका ने ईरान पर किया हमला! राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा खुलासा, Donald Trump Latest Statement Iran War

Donald Trump’s Latest Statement: तेल नहीं बल्कि इस वजह से अमेरिका ने ईरान पर किया हमला! राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा खुलासा, कहा- दुनिया को बर्बाद नहीं होने दूंगा

Donald Trump Latest Statement. Image Source- IBC24

Modified Date: March 13, 2026 / 12:41 am IST
Published Date: March 12, 2026 10:49 pm IST

वाशिंगटनः Donald Trump’s Latest Statement: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा कि ईरान में ‘‘दमनकारी साम्राज्य’’ को रोकना उनके लिए तेल की कीमतों से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। अमेरिका और इजराइल द्वारा 28 फरवरी को ईरान पर हमला शुरू करने के बाद से तेल की कीमतें उच्च स्तर पर बनी हुई हैं। पश्चिम एशिया में जहाजों और तेल अवसंरचना पर ईरानी हमलों के कारण कच्चे तेल की कीमतें 100 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं।

Donald Trump’s Latest Statement: ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश है, इसलिए जब तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तो हमें बहुत फायदा होता है। लेकिन राष्ट्रपति के रूप में मेरे लिए कहीं अधिक महत्वपूर्ण मुद्दा ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना है, ताकि वह पश्चिम एशिया और वास्तव में पूरी दुनिया को नष्ट न कर दे।’’ ईरान पर हमले शुरू होने के बाद से विदेश मंत्री मार्को रुबियो समेत व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने सांसदों के साथ वार्ता की हैं। हालांकि, ऐसी खबरें भी हैं कि ट्रंप युद्ध में हासिल की गई प्रगति को लेकर मिले-जुले संकेत दे रहे हैं।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मीडिया पर ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के उद्देश्यों के बारे में मिली-जुली जानकारी फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘शुरुआत से ही, राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पूरी टीम ने अमेरिकी जनता के सामने लगातार स्पष्ट उद्देश्य रखे हैं कि अमेरिकी सेना इन सफल प्रमुख युद्ध अभियानों के माध्यम से क्या हासिल करना चाहती है।’’

इन्हें भी पढ़ें:

 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।