PM Modi Congratulated Trump: दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बनेंगे डोनाल्ड ट्रंप, PM मोदी ने जीत पर दी बधाई, कह दी ये बड़ी बात
दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बनेंगे डोनाल्ड ट्रंप, Donald Trump will become President of America for second time, PM Modi congratulated him on his victory

नई दिल्लीः अमेरिका में एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप की सरकार बन रही है। वह दूसरी बाद अमेरिका के शीर्ष पद पर काबिज होंगे। ट्रंप ने इससे पहले साल 2016 में डेमोक्रेट नेता हिलेरी क्लिंटन के खिलाफ जीता हासिल की थी, लेकिन 2020 में जो बाइडेन के खिलाफ चुनाव हार गए थे। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मौके पर उन्हें बधाई दी है।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि 'आपके ऐतिहासिक जीत पर शुभकामनाएं मेरे दोस्त डोनाल्ड ट्रंप। जैसा कि आप अपने पिछले कार्यकाल की सफलताओं को आगे बढ़ा रहे हैं, मैं उम्मीद करता हूं कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी में हमारा सहयोग फिर नया होगा। हमारे लोगों की बेहतरी के लिए और वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए आइए साथ मिलकर काम करते हैं।'
चुनाव पर भारत का क्या था रुख
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि भारत ने अमेरिका के पिछले पांच राष्ट्रपतियों के कार्यकाल के दौरान उसके साथ अपने संबंधों में ‘लगातार प्रगति’ देखी है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी चुनाव के परिणाम चाहे जो भी हों अमेरिका के साथ उसके रिश्ते बेहतर ही होंगे। यहां अपनी ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष पेनी वोंग के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान एक प्रश्न के उत्तर में जयशंकर ने क्वाड के भविष्य के बारे में भी आशा व्यक्त की। क्वाड में अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं।
➡️प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को जीत की बधाई दी.
➡️पीएम मोदी ने X पोस्ट कर कहा, "मेरे मित्र डोनाल्ड ट्रंप को ऐतिहासिक चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई.
➡️ जैसे आपने अपने पिछले कार्यकाल की सफलताओं को आगे बढ़ाया,
➡️मैं हमारे व्यापक वैश्विक और… pic.twitter.com/GFVoTtypUU— IBC24 News (@IBC24News) November 6, 2024
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Donald Trump will become President of America for second time, PM Modi congratulated him on his victory
दुनिया की खबर | World News in Hindi
और भी पढ़ें ›पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया
01 Oct 2026 | 11:59 pmइंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:01 pmकैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल
01 Oct 2026 | 10:27 pmभारत में स्कूलों की एआई नीति में शिक्षकों की अधिक प्रभावी भूमिका होनी चाहिए : रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 10:20 pmकैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती और एक लापता
01 Oct 2026 | 9:59 pmस्पसेएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को त्वरित गति से आईएएस रवाना किया
01 Oct 2026 | 9:31 pmखबर अमेरिका स्पेसएक्स आईएसएस
01 Oct 2026 | 9:12 pmकैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास
01 Oct 2026 | 8:24 pm