रूस की राजधानी में हुआ ड्रोन हमला : मॉस्को के मेयर

Ads

रूस की राजधानी में हुआ ड्रोन हमला : मॉस्को के मेयर

  •  
  • Publish Date - May 30, 2023 / 10:46 AM IST,
    Updated On - May 30, 2023 / 10:46 AM IST

मॉस्को, 30 मई (एपी) मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने रूस की राजधानी पर मंगलवार को सुबह एक ड्रोन हमला होने की जानकारी दी।

सोबयानिन ने ‘टेलीग्राम’ में एक पोस्ट के जरिए के कहा कि इस हमले से कई इमारतों को ‘‘मामूली नुकसान’’ पहुंचा लेकिन ‘‘कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।’’ बहरहाल, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि इसका अर्थ क्या है।

उन्होंने बताया कि हमले में क्षतिग्रस्त हुईं दो इमारतों में रह रहे लोगों को बाहर निकाला गया है।

एपी

सिम्मी मनीषा

मनीषा