मॉस्को, दो मार्च (एपी) रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘आरआईए नोवोस्ती’ के अनुसार सेंट पीटर्सबर्ग में हुए एक ड्रोन हमले में इमारत क्षतिग्रस्त हो गई।
एजेंसी ने शहर की स्वास्थ्य देखभाल कमेटी की प्रेस सेवा का हवाला देते हुए कहा कि विस्फोट से इमारत के क्षतिग्रस्त होने के बाद छह लोगों को चिकित्सा सहायता प्रदान की गई।
‘द मैश’ समाचार वेबसाइट ने कहा कि यूक्रेनी ड्रोन ने इमारत पर हमला किया। ‘एसोसिएटेड प्रेस’ इस दावे की पुष्टि नहीं कर सका है।
वेबसाइट ने वीडियो प्रसारित की हैं, जो इमारत पर हमले के समय की लग रही हैं।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने घटना पर टिप्पणी नहीं की है।
एपी जोहेब संतोष
संतोष