बड़ा ट्रेन हादसा, पटरी से उतरे कई डिब्बे, 11 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 98 घायल

Ads

बड़ा ट्रेन हादसा, पटरी से उतरे कई डिब्बे, 11 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 98 घायल

  •  
  • Publish Date - April 18, 2021 / 08:04 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:33 PM IST

काहिरा, 18 अप्रैल (एपी) मिस्र की राजधानी कहिरा में रविवार को एक रेलगाड़ी पटरी से उतर गई, जिससे कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 98 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Read More News: बंद कर दो कोरोना मरीजों को अटेंड करना या अपनी गारंटी पर भेज दो घर…डॉक्टरों की समस्या सुनकर मंत्रीजी ने दी नसीहत

रेलवे प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि काहिरा से उत्तर में कालुबिया प्रांत के बान्हा शहर में रेलगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। सोशल मीडिया पर हादसे के वीडियो सामने आए हैं, जिसमें रेलगाड़ी के डिब्बे पलटे नजर आ रहे हैं और यात्री बाहर निकलते दिखाई देते हैं।

Read More News: हम हैं न क्यों टेंशन लेते हो…रेमडेसिवीर दिला देंगे…बस कुछ पैसे एक्सट्रा लगेगा, 47 हजार लेकर युवाओं ने थमा दिया नकली इंजेक्शन

यह रेलगाड़ी नील नदी डेल्टा के शहर मनसउरा से मिस्र की राजधानी काहिरा जा रही थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हादसे में 98 लोग घायल हुए हैं और हादसे की वजह तत्काल पता नहीं चल पाई है।

Read More News: कैसे हुई 863 रेमडेसिविर इंजेक्शन की चोरी? पता लगाने में नकाम पुलिस और अस्पताल प्रबंधन

उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते भी शरकिया सूबे में रेलगाड़ी पटरी से उतर गई थी, जिसमें 15 यात्री घायल हुए थे।

Read More News:  राजधानी में मौत का अस्पताल ! पल भर में हो गया अमंगल…5 मौत .. जिम्मेदार कौन?