Lady Judge Caught Have Sex: अपने चेंबर में पुलिस अधिकारी के साथ संबंध बनाते पकड़ाई महिला डिस्ट्रिक्ट जज, बाहर तक आ रही थी आवाज, कलर्क ने किया करतूतों का खुलासा

Ads

Lady Judge Caught Have Sex: अपने चैंबर में पुलिस अधिकारी के साथ संबंध बनाते पकड़ाई महिला डिस्ट्रिक्ट जज, बाहर तक आ रही थी आवाज, कलर्क ने किया करतूतों का खुलासा

  •  
  • Publish Date - May 29, 2026 / 02:43 PM IST,
    Updated On - May 29, 2026 / 02:45 PM IST

Lady Judge Caught Have Sex: अपने चेंबर में पुलिस अधिकारी के साथ संबंध बनाते पकड़ाई महिला डिस्ट्रिक्ट जज, बाहर तक आ रही थी आवाज, कलर्क ने किया करतूतों का खुलासा / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • चेंबर में पुलिस अधिकारी के साथ संबंध बनाते पकड़ाई महिला डिस्ट्रिक्ट जज
  • शिकायत के बाद 7 जजों की उच्चस्तरीय समिति ने मामले की जांच
  • महिला जज पर कई प्रतिबंध लगाए गए

नई दिल्ली: Lady Judge Caught Have Sex आधुनिकता के इस दौर में लोग मर्यादा तोड़ने में बिल्कुल भी परवाह नहीं कर रहे हैं। आम जनता ही नहीं बल्कि नियमों और मर्यादाओं को उनके रखवाले ही तार-तार करने में लगे हुए हैं। नियमों का उल्लंघन करने का ऐसा ही एक मामला अमेरिका से सामने आया है, जहां महिला जिला जज को पुलिस विभाग के अधिकारी के साथ संबंध बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। इतना ही नहीं मामले में जब महिला जज से पूछा गया तो उन्होंने इस बात से इंकार कर दिया, लेकिन जांच में पूरी करतूत निकलकर सामने आ गई।

पुलिस अधिकारी के साथ संबंध बनाते पकड़ाई महिला जज

Lady Judge Caught Have Sex मिली जानकारी के अनुसार ये मामला अमेरिका में एक फेडरल डिस्ट्रिक्ट जज का है, जहां की डिस्ट्रिक्ट जज का पिछले दो साल से एक पुलिस अधिकारी के साथ अवैध संबंध था। हद तब हो गई जब जज साहब ने अपनी हसरतें पूरी करने के लिए अदालत के भीतर अपने चैंबर को ही अय्याशी का अड्डा बना डाला।

कलर्क ने खोलकर रख दी पोल

मामले का खुलासा तब हुआ जब एक कलर्क ने हिम्मत जुटाकर चीफ जज के पास जाकर एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि जज ड्यूटी के बीच चैंबर में अपनी प्रेमिका के साथ अश्लील गतिविधियों में लिप्त रहते हैं। इसके बाद 7 जजों की एक हाई-लेवल कमिटी ने मामले की जांच की। जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि जब जज और पुलिस अधिकारी चैंबर के भीतर शारीरिक संबंध बना रहे होते थे, तब वहां कोर्ट स्टाफ और कर्मचारियों को सब कुछ साफ-साफ सुनाई देता था। ऐसे में अदालत के कर्मचारियों के लिए वहां काम करना बेहद असहज बन गया था।

महिला जज पर लगा प्रतिबंध

वहीं जब जज से इस बारे में पूछा गया, तो शुरुआत में उन्होंने इन आरोपों को बकवास बताया था। लेकिन जांच कमेटी को पुख्ता सबूत मिल गए, जिसके बाद उन्होंने सब कबूल लिया। अब पैनल ने जज को दोषी पाते हुए उन पर कई कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। आरोपी जज को भविष्य में कभी भी फेडरल कोर्ट का चीफ जज बनने या किसी भी न्यायिक समितियों में शामिल होने पर हमेशा के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। वहीं जज को यह आदेश भी दिया गया है कि वे इस घिनौने माहौल से प्रभावित हुए अपने 6 क्लर्कों को व्यक्तिगत रूप से औपचारिक माफीनामा लिखकर भेजें।

ये भी पढ़ें

महिला डिस्ट्रिक्ट जज पर क्या आरोप लगे थे?

महिला डिस्ट्रिक्ट जज पर एक पुलिस अधिकारी के साथ अनुचित संबंध रखने और अदालत के चैंबर का दुरुपयोग करने के आरोप लगे थे।

इस मामले का खुलासा कैसे हुआ?

एक कोर्ट क्लर्क ने चीफ जज के पास औपचारिक शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामले की जांच शुरू हुई।

जांच किसने की?

मामले की जांच 7 जजों की एक उच्चस्तरीय समिति द्वारा की गई।

जांच में क्या सामने आया?

जांच में पाया गया कि जज और पुलिस अधिकारी के बीच संबंध थे तथा उनके व्यवहार से कोर्ट स्टाफ को असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा था।

क्या महिला जज ने शुरुआत में आरोप स्वीकार किए थे?

नहीं, शुरुआत में उन्होंने आरोपों को गलत बताया था, लेकिन जांच के दौरान मिले सबूतों के बाद आरोप स्वीकार किए गए।