बैंकॉक के एक रेलवे क्रॉसिंग पर मालगाड़ी ने बस को टक्कर मारी, आठ लोगों की मौत

Ads

बैंकॉक के एक रेलवे क्रॉसिंग पर मालगाड़ी ने बस को टक्कर मारी, आठ लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - May 16, 2026 / 09:22 PM IST,
    Updated On - May 16, 2026 / 09:22 PM IST

बैंकॉक, 16 मई (एपी) थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में शनिवार को एक मालगाड़ी बस से टकराई, जिससे कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई।

थाई मीडिया में आई खबरों के अनुसार, यह हादसा शाम के समय शहर के मध्य क्षेत्र में स्थित एक एयरपोर्ट रेलवे स्टेशन के पास हुआ। शहर की आपातकालीन सेवा एजेंसी एरावन मेडिकल सेंटर ने बताया कि हादसे में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक अन्य घायल हुए हैं।

दुर्घटना के समय का फुटेज सोशल मीडिया पर साझा किया गया जिसमें देखा जा सकता है कि रेलवे क्रॉसिंग पर वाहनों की एक कतार लगी थी, तभी एक मालगाड़ी ने एक नारंगी रंग की बस को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बस में आग लगने से पहले कई गाड़ियां भी पटरियों पर घिसटती चली गईं। टक्कर के बाद कई मोटरसाइकिलें और उन पर सवार लोग भी सड़क पर गिर पड़े।

परिवहन उप मंत्री सिरिपोंग अंगकासाकुलकियात ने दुर्घटनास्थल पर पत्रकारों को बताया कि सभी शव बस के अंदर मिले हैं। उन्होंने कहा कि अभी बस में सवार कुल लोगों की संख्या स्पष्ट नहीं हो सकी है।

एपी तान्या पवनेश

पवनेश