Reported By: mahendra singh kushwaha
,Gwalior Rape Case/Image Credit: IBC24
Gwalior Rape Case: ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र से शर्मनाक मामला सामने आया है। जेल में बंद पति को जमानत दिलाने के नाम पर उसके दोस्त ने महिला से 2 लाख रुपए लेकर घर में दुष्कर्म किया। इस बात का पता चलने पर बहनोई ने भी महिला को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। दोनों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने सास को आपबीती बताई। सास के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी विवेक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है।
दअरसल, पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के निवासी पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति को हत्या (Gwalior Rape Case) के अपराध में पुलिस ने पकड़ा था। कुछ दिन ग्वालियर जेल में रखने के बाद उसे जबलपुर जेल भेज दिया गया। जबलपुर जेल में पति की दोस्ती डिगवार, मुरैना निवासी अंकित रावत से हो गई। कुछ दिन बाद अंकित जेल से छूट गया। पति से दोस्ती का हवाला देकर अंकित पिछले साल पीड़िता के घर आया और पति की जमानत कराने का झांसा देकर 2 लाख रुपए ले गया। जमानत का हवाला देकर अंकित का घर आना जाना शुरू हो गया।
25 अक्टूबर को अंकित घर आया और रात को रुक गया। देर रात अंकित ने महिला के साथ दुष्कर्म (Gwalior Rape Case) किया। आरोपी अंकित ने धमकाया कि अगर किसी को कुछ बताया तो बच्चों को मार देगा। डर के कारण महिला चुप रही। इसके बाद अंकित ने तीन चार बार उसका शारीरिक शोषण किया।
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि विवेक तोमर उसका दूर के रिश्ते में बहनोई लगता है और कांग्रेस नेता भी है। 25 दिसंबर को विवेक तोमर उसके घर आया और अंकित रावत के साथ संबंधों का हवाला देकर बदनाम करने की धमकी दी उसके बाद जबरिया शारीरिक संबंध (Gwalior Rape Case) बनाए और चुप रहने की धमकी दी। 25 मार्च को पीड़िता का पति जेल से छूटकर घर आया। लेकिन महिला डर की वजह से चुप रही। दो दिन पहले उसने सास को पूरा घटनाक्रम बताया। तब जाकर घटना का खुलासा हुआ।
सास के साथ पीड़िता थाने पहुंची और दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने विवेक तोमर और अंकित रावत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और एक आरोपी विवेक तोमर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा आरोपी अंकित फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
ग्वालियर CSP नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि जेल में बंद कैदी की पत्नी से कांग्रेस नेता और कैदी के दोस्त ने दुष्कर्म (Gwalior Rape Case) किया है। दोनों आरोपियों ने महिला को बच्चों की हत्या और बदनाम करने की धमकी देकर चुप रखा। पति के जेल से छूटने के बाद महिला ने हिम्मत जुटाकर सास को आपबीती बताई और फिर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक फरार हो गया है।