नीदरलैंड में कोरोना वायरस जांच केंद्र के समीप हुआ धमाका

Ads

नीदरलैंड में कोरोना वायरस जांच केंद्र के समीप हुआ धमाका

  •  
  • Publish Date - March 3, 2021 / 09:48 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

हेग, तीन मार्च (एपी ) नीदरलैंड में एम्सर्टडम के उत्तर में एक छोटे से शहर में बुधवार तड़के धमाका होने से कोरोना वायरस के एक परीक्षण केंद्र की खिड़कियों के कांच चकनाचूर हो गये लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। डच पुलिस ने यह जानकारी दी।

उत्तरी हॉलैंड प्रांत की पुलिस ने ट्वीट किया कि बुधवार को स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे बोवेंकारस्पेल में जांच केंद्र के समीप ‘‘धमाका हुआ।’’

पुलिस ने इलाके को घेर लिया और अब वह विस्फोट के कारणों की जांच में जुटी है। यह शहर एम्सटर्डम से करीब 60 किलोमीटर दूर है।

एपी राजकुमार दिलीप

दिलीप