अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन ने जी-7 शिखर सम्मेलन को बताया असाधारण, जल्द मिलेंगे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से

अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन ने जी-7 शिखर सम्मेलन को बताया असाधारण, जल्द मिलेंगे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से

अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन ने जी-7 शिखर सम्मेलन को बताया असाधारण, जल्द मिलेंगे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: June 13, 2021 3:40 pm IST

न्यूक्वे (इंग्लैंड), 13 जून (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने जी-7 समूह देशों के नेताओं के शिखर सम्मेलन को असाधारण करार देते हुए बैठक को सहयोगात्मक और बेहतर परिणाम देने वाली बताया। राष्ट्रपति पद संभालने के बाद बाइडन का यह पहला जी-7 शिखर सम्मेलन था।

Read More: सीएम भूपेश बघेल बोले- सीमावर्ती राज्यों में बढ़ा कोरोना का दर, बस्तर संभाग में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत

बाइडन ने कोविड-19 के खिलाफ जारी लड़ाई में दुनिया के विभिन्न देशों की मदद करने और हर जगह कार्पोरेशन के लिए एक वैश्विक न्यूनतम कर तय किए जाने को लेकर हुए समझौतों की सराहना भी की। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इंग्लैंड के कार्बिस बे में रविवार को संपन्न हुए तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन के बाद न्यूक्वे में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही।

Read More: पार्किंग में खड़ी कार अचानक समा गई जमीन में, आंखों पर नहीं होगा भरोसा, देखें वीडियो

राष्ट्रपति पद संभालने के पांच महीने के भीतर बाइडन की यह पहली विदेश यात्रा है। जी-7 शिखर सम्मेलन संपन्न होने के बाद बाइडन लंदन जाएंगे जहां वह अपराह्न ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से मुलाकात करेंगे। बाइडन के साथ अमेरिका की प्रथम महिला जील बाइडन भी मौजूद होंगी।

Read More: पूर्व सीएम हुए सड़क हादसे के शिकार, दो वाहनों के बीच हुई जोरदार टक्कर, ओम प्रकाश चौटाला को ले जाया गया अस्पताल

इसके बाद बाइडन बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स जाएंगे, जहां वह उत्तर अटलांटिक संधि संगठन नाटो की बैठक में हिस्सा लेंगे। बाइडन स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा में बुधवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मुलाकात करेंगे।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"