फीफा के उद्घाटन समारोह में मशहूर ब्रिटिश पॉप स्टार रॉबी विलियम्स की बेहूदा हरकत, देखिए वीडियो

Ads

फीफा के उद्घाटन समारोह में मशहूर ब्रिटिश पॉप स्टार रॉबी विलियम्स की बेहूदा हरकत, देखिए वीडियो

  •  
  • Publish Date - June 15, 2018 / 10:42 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:34 PM IST

 

रुस। फुटबॉल महाकुंभ फीफा का आगाज एक बड़े विवाद के साथ हुआ, जिसकी आलोचन सोशल मीडिया पर भी हो रही है।  दरसअल, उद्घाटन के दौरान आयोजित रंगारंग में  मशहूर ब्रिटिश पॉप स्टार रॉबी विलियम्स और रूस की क्लासिकल सिंगर आइदा गैरिफुलीना के अलावा करीब 500 डांसरों ने समां बाधा। लेकिन इसी दौरान  रॉबी विलियम्स ने दर्शकों की ओर मिडिल फिंगर दिखाकर एक विवाद को जन्म दे दिया। रॉबी विलियम्स द्वारा की गई इस हरकत की काफी निंदा की जा रही है। 

बताया जा रहा है कि इस बेहूदा हरकत के लिए रॉबी विलियम्स की गिरफ्तारी के साथ जुर्माना भी लगाया जा सकता है। अगर अदालत में यह साबित हो जाता है कि सिंगर ने  मीडिल फिंगर दिखलाया है तो उनपर 6000 पाउंड का जुर्माना हो सकता है।  

 

बता दें कि फुटबॉल विश्व कप फीफा के उद्घाटन समारोह में में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिल के दुनिया की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी,  फीफा का पहला मुकाबला रूस और सऊदी अरब के बीच खेला गया। रूस ने यह मुकाबला 5-0 से जीता है।

 

वेब डेस्कIBC24