पाकिस्तान में प्रतिबंधित टीटीपी के चार आतंकवादी मारे गए

Ads

पाकिस्तान में प्रतिबंधित टीटीपी के चार आतंकवादी मारे गए

  •  
  • Publish Date - November 2, 2021 / 02:03 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

पेशावर, दो नवंबर (भाषा) उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में पुलिस के एक अभियान के दौरान मंगलवार को प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के चार आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कुर्रम कबाइली जिले की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हांगु जिले की थाल तहसील में पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) के अभियान में टीटीपी के ये चारों आतंकवादी मारे गए।

सीटीडी के सूत्रों ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों का संबंध तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान है। पुलिस ने आतंकवादियों के बाकी बचे सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए व्यापक अभियान चलाया है।

भाषा स्नेहा मनीषा

मनीषा