लॉस एंजिलिस, 17 अगस्त (एपी) ‘हीरोज’ और ‘नैशविले’ जैसी लोकप्रिय टेलीविजन सीरीज में अभिनय करने वाली हेडन पैनेटीयर का निधन हो गया है। वह 36 वर्ष की थीं।
पैनेटीयर के पिता स्किप ने रविवार को एबीसी न्यूज को दिए एक बयान में अभिनेत्री के निधन की जानकारी दी।
उनके बयान में कहा गया, “हमें बेहद दुख के साथ अपनी प्रिय हेडन के निधन की जानकारी साझा करनी पड़ रही है। वह एक अद्भुत रोशनी और असाधारण व्यक्तित्व वाली थीं।”
खबर में मौत के कारण की जानकारी नहीं दी गई है।
पैनेटीयर का करियर 1996 से शुरू हुआ और उन्होंने कई यादगार भूमिकाएं निभाईं। उनके प्रमुख कामों में ‘ए बग्स लाइफ’ में डॉट के किरदार को आवाज देना, ‘रिमेंबर द टाइटन्स’ और ‘स्क्रीम सिक्स’ जैसी फिल्में शामिल हैं।
‘हीरोज’ में सुपरपावर वाली चीयरलीडर की भूमिका ने उन्हें काफी प्रसिद्धि दिलाई।
वह शराब की लत और अवसाद से अपने संघर्ष के बारे में खुलकर बात करती रही थीं। उन्होंने 2014 में एक बेटी को जन्म दिया था, ओर उसके बाद की परेशानियों पर भी बात करती थीं ।
हेडेन ने अपनी संस्मरण पुस्तक “दिस इज़ मी: ए रेकनिंग” में उन्होंने बेटी की अभिरक्षा अपने पूर्व साथी और मुक्केबाज व्लादिमीर क्लिट्स्को को सौंपने के फैसले के बारे में लिखा है।
भाषा तान्या रंजन
रंजन