नेपाल के कई जिलों में लू की चेतावनी

Ads

नेपाल के कई जिलों में लू की चेतावनी

  •  
  • Publish Date - May 23, 2026 / 09:17 PM IST,
    Updated On - May 23, 2026 / 09:17 PM IST

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 23 मई (भाषा) दक्षिण-पश्चिम नेपाल के कई जिलों में शनिवार से सोमवार तक अत्यधिक उच्च तापमान के साथ ही पश्चिमी तराई क्षेत्रों में लू चलने का अनुमान जताया गया है। आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय आपदा जोखिम प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) द्वारा जारी एक नोटिस में चेतावनी दी गई है कि लुम्बिनी और सुदूर पश्चिम प्रांतों के कुछ क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच सकता है।

नोटिस में कहा गया है कि दोनों प्रांतों के कुछ हिस्सों में लू चलने की आशंका है। साथ ही छह जिलों – बांके, डांग, बर्दिया, डोटी, कैलाली और कंचनपुर – के लोगों को उच्च तापमान और लू के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सुदूर पश्चिम और लुम्बिनी में गर्मियों के दौरान तापमान आमतौर पर 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहता है।

मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार और रविवार को बारिश न होने का पूर्वानुमान जताया है। विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘सोमवार को तराई क्षेत्र और पश्चिमी नेपाल के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।’’

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप