लखनऊ, 23 मई (भाषा) लखनऊ सुपर जायंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में शनिवार को यहां पंजाब किंग्स के खिलाफ बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर छह विकेट पर 196 रन बनाये।
जोश इंग्लिस ने एलएसजी के लिए सबसे ज्यादा 72 रन का योगदान दिया जबकि आयुष बडोनी ने 43 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।
पंजाब किंग्स के लिए युजवेंद्र चहल और मार्को यानसेन ने दो-दो विकेट लिये।
भाषा आनन्द नमिता
नमिता