हांगकांग: तियानमेन चौक कार्रवाई के पीड़ितों की याद में सभा आयोजित करने वाले तीन कार्यकर्ताओं को जेल
हांगकांग: तियानमेन चौक कार्रवाई के पीड़ितों की याद में सभा आयोजित करने वाले तीन कार्यकर्ताओं को जेल
हांगकांग, 11 सितंबर (एपी) हांगकांग की एक अदालत ने 1989 के चीन के तियानमेन चौक नरसंहार की बरसी पर वर्षों से स्मृति सभाओं का आयोजन कर रहे तीन कार्यकर्ताओं को शुक्रवार को कारावास की सजा सुनाई।
बीजिंग द्वारा असहमति की आवाजों को दबाए जाने के बीच इस मामले को नागरिक स्वतंत्रता की स्थिति के पैमाने के रूप में देखा जा रहा है।
ली चेक-यान, चाउ हांग-तुंग और अल्बर्ट हो को सरकार के खिलाफ विद्रोह भड़काने के आरोप में इस साल की शुरुआत में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत दोषी ठहराया गया था।
ली और चोउ ने स्वयं को निर्दोष बताया था। ली को सात वर्ष और चोउ को सात वर्ष तीन महीने की सजा सुनाई गई है जबकि अल्बर्ट हो को पांच साल दो माह की सजा दी गई।
तीनों आरोपियों के खिलाफ सितंबर 2021 में आरोप तय किए गए थे और वे वर्षों से हिरासत में हैं।
हांगकांग में कभी नागरिक समाज काफी मुखर और सक्रिय था। बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन और स्वतंत्र प्रेस वहां की पहचान हुआ करते थे लेकिन 2019 के आंदोलन के बाद स्थिति बदल गई। अधिकारियों ने चुनावों में मतदाताओं के सामने विकल्प सीमित कर दिए और सरकार की आलोचना करते हुए खबरें प्रकाशित करने वाले समाचार संस्थानों के प्रमुखों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा।
राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कई शीर्ष कार्यकर्ताओं को जेल भेज दिया गया, और कई नागरिक समाज संगठन भंग हो गए।
चीन की सरकार का कहना है कि स्थिरता बनाए रखने के लिए यह कानून आवश्यक है।
वर्ष 1989 में तियानमेन कार्रवाई के दौरान लोकतंत्र समर्थक छात्र आंदोलन को कुचलने करने के लिए सेना के टैंक बीजिंग के बीचोंबीच पहुंच गए थे और सैनिकों ने अंधाधुंध गोलीबारी की थी। इस कार्रवाई में सैकड़ों और संभवतः हजारों लोग मारे गए थे।
एपी खारी सिम्मी
सिम्मी

Facebook


