जोहानिसबर्ग में अस्पताल में आग लगी

Ads

जोहानिसबर्ग में अस्पताल में आग लगी

  •  
  • Publish Date - April 17, 2021 / 02:38 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:44 PM IST

जोहानिसबर्ग, 17 अप्रैल (एपी) दक्षिण अफ्रीका के सबसे बड़े शहर जोहानिसबर्ग स्थित शेर्लोट अस्पताल में आग लग गई जिसके चलते लगभग 700 मरीजों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया।

गुटेंग प्रांत के प्रीमियर डेविड माखुरा ने कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन अस्पताल को सात दिन के लिए बंद कर दिया गया है।

जोहानिसबर्ग शहर दक्षिण अफ्रीका के गुटेंग प्रांत में स्थित है।

आग अस्पताल की तीसरी मंजिल पर लगी जिसपर काबू पाने के लिए 60 दमकल गाड़ियां लगाई गईं।

इस घटना के चलते लगभग 700 मरीजों को दूसरी जगह पहुंचाया गया।

आग की शुरुआत शुक्रवार की सुबह हुई थी जिसे दोपहर बाद तक बुझा दिया गया था। शाम को यह फिर से भड़क उठी और रातभर की कवायद के बाद शनिवार सुबह तक इसपर काबू पाया जा सका।

एपी नेत्रपाल पवनेश

पवनेश