Hurricane Melissa / Image Source: IBC24
Hurricane Melissa: जमैका में हाल ही में सबसे शक्तिशाली तूफान मेलिसा ने दस्तक दी। इसे संयुक्त राष्ट्र (UN) ने सदी का सबसे ताकतवर तूफान बताया है। मेलिसा की गति 300 किलोमीटर प्रति घंटा है और ये लगातार आगे बढ़ रहा है। तूफान ने जमैका में भारी तबाही मचाई है और अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
तूफान की आशंका देखते हुए जमैका सरकार ने लगभग 6 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया। स्थानीय प्रशासन ने इमरजेंसी सेवाओं को सतर्क कर दिया है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए बसों और नावों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
मेलिसा केवल जमैका तक सीमित नहीं है। इसके प्रभाव से हैती और डोमिनिकन रिपब्लिक में भी भारी नुकसान हुआ है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि तूफान की तेज हवाओं और भारी बारिश से कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है और सड़कें जलमग्न हो गई हैं।
हैती और डोमिनिकन रिपब्लिक के लिए भी चेतावनी जारी की गई है। मेलिसा की गति 300 किलोमीटर प्रति घंटा है जो इसे बेहद खतरनाक बनाती है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तूफान के कारण समुद्र में अत्यधिक लहरें उठ रही हैं और तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा है।
Hurricane Melissa: जमैका की सरकार और अंतरराष्ट्रीय राहत संगठन सक्रिय हैं। उन्होंने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने प्राथमिक चिकित्सा और भोजन उपलब्ध कराने के लिए कदम उठाए हैं। UN ने भी इस तूफान के लिए आपातकालीन सहायता भेजने की घोषणा की है।
विशेषज्ञों का कहना है कि मेलिसा अब भी अधिक खतरा पैदा कर सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वो घर से बाहर न निकलें और आपातकालीन गाइडलाइन का पालन करें। पहले ही रिपोर्टों के मुताबिक, जमैका में कई घर, सड़कें और खेत बुरी तरह प्रभावित हो चुके हैं।
मेलिसा अब भी आगे बढ़ रहा है और अगले कुछ दिनों में इसकी रफ्तार और शक्ति बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तूफान के चलते समुद्री इलाकों में नौकायन और मछली पकड़ने की गतिविधियों को पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए।