मैं अटॉर्नी जनरल पद के लिए ब्लैंच के नामांकन को वापस ले सकता हूं: ट्रंप
मैं अटॉर्नी जनरल पद के लिए ब्लैंच के नामांकन को वापस ले सकता हूं: ट्रंप
वाशिंगटन, 30 जुलाई (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें अटॉर्नी जनरल पद के लिए टॉड ब्लैंच का नाम अस्थायी रूप से वापस लेने में कोई आपत्ति नहीं है।
ट्रंप ने कहा कि वह अटॉर्नी जनरल के रूप में ब्लैंच के नामांकन को वापस ले सकते हैं और इसमें तब तक देरी कर सकते हैं, जब तक कि शीर्ष अभियोजक से छूट की मांग कर रहे रिपब्लिकन सीनेटर अपने पद से हट नहीं जाते।
ट्रंप ने अपने पूर्व निजी वकील को देश का शीर्ष कानून अधिकारी चुनने संबंधी फैसले का फिर से समर्थन किया।
उन्होंने ब्लैंच को एक ‘‘सितारा’’ बताया और कहा कि वह उन्हें कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल के पद पर तब तक बनाए रखेंगे, जब तक टेक्सास के रिपब्लिकन सीनेटर जॉन कॉर्निन और नॉर्थ कैरोलाइना के सीनेटर थॉम टिलिस पद नहीं छोड़ देते।
ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘मुझे टॉड के नाम को अस्थायी रूप से वापस लेने में कोई आपत्ति नहीं है।’’
एपी
देवेंद्र पारुल
पारुल

Facebook


