ईरान ने यूरेनियम संवर्धन पूरी तरह से निलंबित किया या नहीं, हम पुष्टि करने में असमर्थ: आईएईए

Ads

ईरान ने यूरेनियम संवर्धन पूरी तरह से निलंबित किया या नहीं, हम पुष्टि करने में असमर्थ: आईएईए

  •  
  • Publish Date - February 27, 2026 / 08:21 PM IST,
    Updated On - February 27, 2026 / 08:21 PM IST

वियना, 27 फरवरी (एपी) संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी एजेंसी ने कहा है कि ईरान ने जून में 12 दिन के युद्ध से प्रभावित परमाणु प्रतिष्ठानों तक उसे पहुंचने की अनुमति नहीं दी है।

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने यह बात सदस्य देशों को वितरित की गोपनीय रिपोर्ट में कही है। इस रिपोर्ट को शुक्रवार को एसोसिएटेड प्रेस ने भी देखा।

रिपोर्ट में कहा गया कि इसलिए एजेंसी यह सत्यापित नहीं कर सकती कि ईरान ने संवर्धन से संबंधित सभी गतिविधियां निलंबित कर दी हैं या नहीं, या प्रभावित परमाणु प्रतिष्ठानों में ईरान के यूरेनियम भंडार का आकार कितना है।

एपी नेत्रपाल पवनेश

पवनेश