Imran Khan Latest News: जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री.. फिर से जताई खुद की हत्या की आशंका, स्लो पॉइजन देने का दावा

इमरान ने जेल में उनकी जान लेने की एक और कोशिश किये जाने की आशंका जताई

Imran Khan Latest News: जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री.. फिर से जताई खुद की हत्या की आशंका, स्लो पॉइजन देने का दावा

Imran Khan Latest News

Modified Date: October 27, 2023 / 05:34 pm IST
Published Date: October 27, 2023 4:49 pm IST

लाहौर: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने आशंका जताई है कि जेल में उन्हें धीमा जहर देकर उनकी जान लेने की एक और कोशिश की जा सकती है, क्योंकि उन्होंने देश छोड़ने से इनकार कर दिया है। खान ने अपने परिवार द्वारा साझा किये गए एवं शुक्रवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किये गए संदेश में कहा, ‘‘चूंकि, मैं अपना देश छोड़ने के लिए सहमत नहीं होउंगा, इसलिए वे (देश के शक्तिशाली प्रतिष्ठान) जेल में मेरे बंद रहने के दौरान मेरी जान लेने की एक और कोशिश कर सकते हैं। इस तरह की कोशिश धीमा जहर देकर भी की जा सकती है।’’ खान (71) गोपनीय राजनयिक दस्तावेज लीक मामले में अडियाला जेल में बंद है।

CG Saraipali Vidhansabha News: बागी किस्मत लाल ने किया चौंकाने वाला खुलासा.. बताया इस वजह से काटा गया टिकट, चातुरी ने भी तोड़ी चुप्पी

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ प्रमुख ने कहा कि इस वक्त वह पूरी तरह से ठीक हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यदि कमजोरी के कारण मेरे शरीर में बदलाव होगा तो यह मुझे महसूस होगा। लेकिन वे मेरी जान लेने की सरेआम दो कोशिशें कर चुके हैं।’’ ‘एक्स’ पर किये गए पोस्ट के जरिये खान ने यह दावा ऐसे दिन किया है, जब पाकिस्तान में एक अदालत ने राजनयिक दस्तावेज मामले में उनकी जमानत याचिका और पहली प्राथमिकी रद्द करने का अनुरोध खारिज कर दिया। उनपर, पिछले साल मार्च में वाशिंगटन स्थित पाकिस्तानी दूतावास द्वारा भेजे गए एक गोपनीय राजनयिक दस्तावेज को लीक करने का आरोप है।

पाकिस्तान की एक विशेष अदालत ने सोमवार को उन्हें उनके करीबी सहयोगी एवं पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के साथ मामले में अभ्यारोपित किया। खान ने अपने खिलाफ दर्ज सभी मामलों को पूरी तरह से फर्जी और राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि ये मामले गढ़े हुए हैं और चुनाव तक, या उसके बाद की एक विशेष अवधि तक उन्हें जेल में रखने के मकसद से दर्ज किये गये हैं।

CG JCC Candidate 5th List: बागियों पर जोगी की बरकत.. कांग्रेस छोड़कर आने वालों को कतार में बांटे टिकट, JCC की एक और लिस्ट जारी

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में देश ने कानून का माखौल देखा है और उन्होंने पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) प्रमुख एवं तीन बार के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ अक्सर लगाये आरोपों को दोहराया। खान ने पोस्ट में कहा, ‘‘आज जो कुछ हो रहा है वह महज लंदन समझौते का क्रियान्वयन नहीं है। लंदन समझौते पर एक कायर भगोड़े और भ्रष्ट अपराधी तथा उन्हें बढ़ावा देने वालों (सैन्य प्रतिष्ठान के तत्वों) ने हस्ताक्षर किये हैं। दोषी करार दिये गए अपराधी (नवाज) को राजनीति में लौटने की अनुमति देने का एकमात्र रास्ता सरकारी संस्थाओं को नष्ट कर क्लीन चिट दिया जाना है।’’

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

अब जुड़े IBC24 के WhatsApp Channel से

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown